हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के पास काम करने का सुनहरा अवसर, फटाफट उठाएं रेलवे की इस योजना का लाभ

अंबाला | हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) प्रशासन द्वारा बेरोजगार युवाओं को काम देने के उद्देश्य से सहायक बुकिंग टिकट एजेंट (STBA) स्कीम चलाई है, जिसके जरिए कोई भी युवा अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर कार्य कर सकता है.

Job Exam Student Collage

क्या है स्कीम?

अंबाला रेलवे मंडल के DCM ने बताया है कि हमारे जो छोटे स्टेशन है वहां टिकट या तो स्टेशन मास्टर काटता है या फिर क्लर्क काटता है. इस स्कीम के तहत, रेलवे द्वारा टेंडर निकाला जाता है, जिसमें स्थानीय युवाओं को टिकट काटने का मौका दिया जाता है जो कक्षा दसवीं तक पढ़े होते हैं. इन्हें 3 साल के लिए नौकरी पर रखा जाता है और इनको प्रत्येक टिकट के हिसाब से कमीशन दिया जाता है.

यह भी पढ़े -  Health Department Haryana Jobs: नारनौल में निकली भर्ती, जानें योग्यता व सैलेरी

रोजगार मिलना होगा आसान

इससे एक तरह बेरोजगारों को रोजगार मिल जाता है और दूसरी तरफ रेलवे स्टाफ भी फ्री हो जाता है और उन्हें दूसरे कार्यों के लिए भेजा जा कर सकता हैं. पहले यह स्कीम कुछ स्टेशन पर लागू की गई थी, लेकिन रेलवे प्रबंधक के आदेश पर 22 ओर जिलों में यह स्कीम लागू की गई है. रेलवे की इस पहल से युवाओं को रोजगार मिलना आसान हो जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.