गुरुग्राम में होगा 3 दिवसीय अर्बन मोबिलिटी एक्सपो का आयोजन, रोड सेफ्टी सहित कई अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में तीन दिवसीय अर्बन मोबिलिटी इंडिया (UMI) सम्मलेन एवं एक्सपो का आयोजन होगा. शहर के सेक्टर- 83 स्थित होटल हयात रीजेंसी में आयोजित इस एक्सपो में नीति- निर्माता, नगर योजनाकार और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे.

electric vehicle

केन्द्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन

इस एक्सपो में राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर अर्बन मोबिलिटी के बिहेवियर, एक्सपेरिमेंट पर चर्चा करने और भविष्य की दिशा तय करने के लिए देश- विदेश के एक्सपर्ट अपनी राय रखेंगे. 7 नवंबर यानि कल केंद्रीय शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. 8 नवंबर को सीएम नायब सैनी बतौर चीफ गेस्ट इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. 9 नवंबर को समापन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न नगर निगमों के चेयरमैन तथा मेयर भी शामिल होंगे.

देश के विकास में सहायक

अर्बन मोबिलिटी एक्सपो की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी करना हरियाणा के लिए गौरवमई पल हैं. यह कार्यक्रम सतत् शहरी विकास, स्मार्ट परिवहन समाधानों और इन्फ्रास्ट्रक्चर के नवाचार में हरियाणा की प्रगति को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा. देश और प्रदेश के विकास में यह एक्सपो महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा.

ई- मोबिलिटी और सड़क सुरक्षा पर फोकस

डीसी अजय कुमार ने बताया कि सम्मेलन में अर्बन मोबिलिटी, पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को आधुनिक बनाने, ई- मोबिलिटी, सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और इससे जुड़ी कई तकनीकी पर चर्चा की जायेगी. इसके साथ ही, प्रदर्शनी में देश की अग्रणी कंपनियां अपनी नई तकनीक और समाधान प्रस्तुत करेंगी. इस आयोजन से गुरुग्राम की पहचान स्मार्ट शहरी परिवहन के क्षेत्र में पहले से मजबूत और बेहतर बनेगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.