ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट से बड़ी खुशखबरी आई सामने, इस तारीख से रफ्तार पकड़ेगा कार्य

गुरुग्राम | ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. इस प्रोजेक्ट पर 15 नवंबर से निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ेगा. गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) के प्रबंध निदेशक डॉ चंद्रशेखर खरे ने बताया कि निर्धारित समय- सीमा से पहले गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण का काम पूरा कर लिया जाएगा.

Gurugram Metro 2

पहले चरण में यहां होगा काम 

उन्होंने बताया कि पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर- 9 तक करीब 15.3 किलोमीटर लंबी मेट्रो संचालन के तहत पाइल की टेस्टिंग चल रही है. इस काम को अगले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद, मेट्रो रूट को लेकर पाइल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. इसके लिए निर्माणधीन एजेंसी की ओर से 3 मशीनें लगाई गई है. इसके अलावा, दिल्ली- जयपुर हाइवे (NH- 48) पर सेक्टर-33 में निर्माणाधीन कास्टिंग यार्ड के निर्माण में आ रही दिक्कतें भी जल्द ही दूर की जाएगी.

सभी विभाग स्थापित करें समन्वय

डॉ. खरे ने बताया कि सेक्टर- 45 में मेट्रो स्टेशन से निर्माण कार्य को हरी झंडी दिखाई जाएगी. मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का निर्माण बाद में किया जाएगा. GMRL अधिकारियों और निर्माणाधीन एजेंसियों को निर्देश जारी किए हैं कि GMDA, DHBVN, HVPN और HSVP अधिकारियों से मिलकर मिलेनियम सिटी सेंटर के प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के आसपास से निकल रही पानी, सीवर, बरसाती नाले, बिजली की लाइनों की जांच करवाएं. इसके बाद सावधानीपूर्वक काम शुरू किया जाए, जिससे लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना ना करना पड़े.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

उन्होंने बताया कि मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान वाहन चालकों को असुविधा से बचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. यातायात डायवर्ट को लेकर प्रशिक्षित मार्शल नियुक्त किए गए हैं. वहीं, आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.