NCR में नया गलियारा तैयार करेगी हरियाणा सरकार, हर बड़े इलाके तक मिलेगी मेट्रो की सुविधा

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गुरुग्राम में आयोजित 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे सीएम नायब सैनी ने दिल्ली-  NCR सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अच्छी खबर साझा की है. उन्होंने बताया कि यहां एक नया आर्थिक गलियारा तैयार होगा जो लोगों को सुरक्षित, आरामदायक और उर्जा- कुशल यात्रा का विकल्प प्रदान करेगा.

Gurugram Mtero

मेट्रो का होगा विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ और सोनीपत तक किया जा रहा है. इसके साथ ही, नमो भारत ट्रेन को भी हरियाणा के विकास में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है. गुरुग्राम मेट्रो को IGI एयरपोर्ट से जबकि फरीदाबाद रैपिड मेट्रो को नोएडा एयरपोर्ट और करनाल को नमो भारत ट्रेन के जरिए दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना बनाई गई है.

उन्होंने बताया कि शहरों में प्रदुषण मुक्त सफर के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा दिया जा रहा है. प्रदेश के प्रमुख बड़े शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, अंबाला, हिसार आदि में आधुनिक सिटी बस सेवा योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसें चलाई गई है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

शहरों की योजना में स्थाई गतिशीलता

उन्होंने कहा कि शहरों की योजना में स्थायी गतिशीलता और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट को प्राथमिकता दी जा रही है. सरकार की ओर से परिवहन को इस तरह से एकीकृत किया जा रहा है, जिसके तहत अनियंत्रित शहरीकरण को रोक सकेंगे और संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर सकेंगे.

हम इक्कीसवीं सदी के उस मोड़ पर खड़े हैं, जहां शहरी विकास की गति और दिशा, हमारी मोबिलिटी प्रणालियों से तय होती है. इसकी वास्तविकता को समझते हुए इस साल का विषय शहरी विकास और गतिशीलता का मेल चुना गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.