चंडीगढ़ । हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने पीजीटी संस्कृत Advt. No. 1/2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है. पहले पीजीटी संस्कृत Advt. No. 1/2021 के लिए 24 मई 2021 तक आवेदन किया जा सकता था. परंतु अब हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 9 जून 2021 की 11:59 PM कर दी है.
फीस जमा करने की अंतिम तिथि
आवेदन के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि को भी बढ़ा दिया गया है. अब 11 जून 2021 तक आवेदन के लिए फीस को जमा करवाया जा सकता है.
परीक्षा का शेड्यूल
परीक्षा का शेड्यूल आने वाले समय में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा जारी कर दिया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
http://adv12021.hryssc.in/StaticPages/HomePage.aspx
