हरियाणा के मुक्केबाज साहिल की बहू अनु बनेगी जेवलिन में पहली इंटरनेशनल मेडलिस्ट, गन्ने के खेत से ओलंपिक का सफर किया तय

रोहतक | UP के मेरठ की इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर खिलाड़ी अनु रानी हरियाणा के रोहतक जिले के किक बॉक्सर साहिल के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही है. दोनों 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. वहीं, 19 नवंबर को रोहतक शहर के बैंक्वेट हॉल में रिस्पेशन पार्टी का आयोजन होगा, जिसमें केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया सहित कई मंत्रियों और कई बड़े खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है. दोनों के स्पोर्ट्स बैकग्राउंड होने की वजह से दूल्हा और दुल्हन पक्ष यानि दोनों पक्षों की मेहमान लिस्ट में ज्यादातर खिलाड़ी ही शामिल हैं.

Anu Rani

4 बार के नेशनल चैंपियन हैं साहिल

मूल रूप से रोहतक जिले के गांव सांपला निवासी साहिल फिलहाल रोहतक शहर की जनता कालोनी में रहते हैं. उनकी बतौर खिलाड़ी पहचान एक किक बॉक्सर के रूप में हैं और 4 बार के नेशनल चैंपियन हैं. इसी साल जुलाई महीने में छत्तीसगढ़ में हुई नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था. उनके परिवार का अमेरिका में बिजनेस हैं, जहां उनके वेयर हाउस व गैस स्टेशन है, जो फिलहाल उनके भाई संभाल रहे हैं. उनके पिता केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं.

अनु रानी की चैंपियन बनने की कहानी

अनु रानी के खेल की शुरुआत का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा है. शुरू में वह चोरी- छिपे गन्नों के खेत में गन्ने से जैवलिन थ्रो का अभ्यास करती थी. उनके भाई ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें प्रैक्टिस के लिए खेल स्टेडियम लेकर गए. साल 2014 में उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए अपने खेल करियर की शानदार शुरुआत की.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

अनु 2019 में पहली बार विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिला भाला फेंक इवेंट में फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं. उन्होंने 2022 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में कांस्य पदक जीता और इस उपलब्धि को हासिल करने वाली अनु भारत की पहली महिला भाला फेंक खिलाड़ी थी.

अनु रानी की उपलब्धियां

  • 2023 में हांग्जो में आयोजित एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता.
  • 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के भाला फेंक में कांस्य पदक जीता, जिससे वह इस इवेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.
  • 2019 में दोहा में आयोजित हुई विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.
  • अनु रानी के नाम 63.82 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है, जो उन्होंने मई 2022 में हासिल किया था.
  • वह दो बार की ओलंपियन हैं और उन्होंने पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई किया था.
  • वह 60 मीटर से अधिक की दूरी तक भाला फेंकने वाली पहली भारतीय महिला हैं.
  • 2024 में अनु रानी को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.