लाडो लक्ष्मी योजना में महिलाओं को इन नियमों का करना होगा पालन, वरना बंद हो जाएंगे 2100 रुपए

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त लाभार्थियों के खातों में पहुंचनी शुरू हो गई है.

Lado Laxmi Yojana Mahila Ladies CM

प्रदेश सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि योजना का लगातार लाभ उठाने के लिए लाभार्थी महिलाओं को हर महीने कुछ जरूरी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा. यदि ऐसा नहीं किया तो योजना के तहत हर महीने मिलने वाले 2,100 रुपए अपने आप बंद हो जाएंगे.

हर महीने करना होगा यह काम

राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, लाभार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि हर महीने की 1 से 7 तारीख के बीच लाडो लक्ष्मी ऐप पर अपनी लाइव फोटो अपडेट करें. यह फोटो सरकार के सर्वर पर स्वतः अपलोड होकर यह प्रमाणित करेगी कि लाभार्थी सक्रिय है और योजना का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंच रहा है.

यदि कोई लाभार्थी दो महीने लगातार फोटो अपडेट नहीं करती है, तो सिस्टम में उसकी आईडी निष्क्रिय हो जाएगी, जिससे योजना की किस्त खुद बंद हो जाएगी. विभाग ने स्पष्ट किया है कि जानकारी हर बार नहीं दी जाएगी, इसलिए हर महीने समय पर अपनी फोटो अपडेट करें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

हर महीने खाते से निकाले पैसे

लाभार्थी महिलाओं के खाते में आने वाले 2100 रुपए हर महीने निकालना अनिवार्य होगा. यदि कोई लाभार्थी 2 महीने से ज्यादा समय तक यह राशि खाते में रखती है और उसे उपयोग नहीं करती, तो सिस्टम इसे निष्क्रिय मान लेगा. ऐसे मामलों में खाता निष्क्रिय होकर योजना बंद हो जाएगी. यह शर्त इसलिए रखी गई है, ताकि योजना के तहत दी जाने वाली राशि का सही उपयोग हो सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.