मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर 100 के लिए शिक्षा विभाग ने कसी कमर, यहां देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

चंडीगढ़ | हरियाणा में स्टूडेंट्स के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. हाल ही में शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर- 100 कार्यक्रमों के तहत ब्लॉक व विद्यालय स्तर पर जागरुकता अभियान शुरू कर दिया है. इस अभियान के जरिए सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा 8 वीं और 10 वीं के विद्यार्थियों को इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की पूरी जानकारी दी जाएगी. वीरवार से दोनों योजनाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है.

SCHOOL STUDENT

प्रत्येक विद्यालय में होगा जागरुकता कार्यक्रम

राज्य भर में एकेडमिक ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (एबीआरसी) और ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) की बैठकों के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठकों में विद्यालय भ्रमण, पंजीकरण प्रक्रिया और विद्यार्थियों तक पहुंचने की रणनीति तय की गई. अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे हर विद्यालय में जाकर विद्यार्थियों को अभियान से संबंधित जागरुकता वीडियो दिखाएं और योजना की जानकारी सरल भाषा में दे. विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

मिशन बुनियाद पंजीकरण और परीक्षा कार्यक्रम

इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण 13 नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक किए जाएंगे. 14 नवंबर से खंड स्तरीय अभियान का शुभारंभ हो गया है और 19 नवंबर से पंजीकरण जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत होगी.

प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम

  • स्तर- 1 परीक्षाः 24 दिसंबर 2025
  • प्रवेशपत्र डाउनलोडः 17 दिसंबर से
  • परिणामः 20 जनवरी 2026
  • स्तर- 2 परीक्षाः 30 जनवरी 2026
  • प्रवेशपत्र डाउनलोडः 20 जनवरी से
  • परिणामः 25 फरवरी 2026
  • स्तर- 3 परीक्षा एवं अभिविन्यास कार्यक्रमः 3 अप्रैल 2026
  • परिणामः 5 मई 2026
  • परामर्श एवं प्रवेश प्रक्रियाः 7 मई 2026 से
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.