खुशखबरी: गुरुग्राम के लोगों को शहर की भीड़भाड़ से मिलेगा छुटकारा, इस सेक्टर में बनेगा नया बस अड्डा

गुरुग्राम | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में यात्रियों की सुविधा में इजाफा करने के उद्देश्य से गुरुग्राम के सेक्टर- 36 में नए बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा. इससे लोगों को बेहतर यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा.

MPNews 1 2

इस प्रोजेक्ट को लेकर HSIIDC ने रोडवेज विभाग को जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जैसे ही यह काम पूरा होगा, वैसे ही निर्माण कार्य को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखा दी जाएगी. उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दो साल के भीतर इस बस स्टैंड के लिए नई बिल्डिंग को तैयार कर लिया जाएगा.

आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस इस नए बस अड्डे से जिले के भीतर और राज्यस्तरीय दोनों तरह की बसों का संचालन किया जाएगा. इसके साथ ही यहां से दिल्ली- एनसीआर, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, पंजाब और राजस्थान जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के लिए भी बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इससे लोगों को रोडवेज और प्राइवेट बसों में सफर करने में आसानी हो जायेगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में आज CM सैनी की दो बैठकें, जनसमस्याओं से लेकर स्टार्टअप तक होगी चर्चा

गुरुग्राम रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के बीचोंबीच स्थित मौजूदा बस स्टैंड बिल्कुल खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुका है. दीवारों से कई बार प्लास्टर गिरने की घटनाएं घटित हो चुकी है. इसके अलावा बस स्टैंड परिसर भीड़-भाड़ वाली जगह पर होने के चलते लोगों को आवाजाही के दौरान ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है.

आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध

लंबी दूरी की बसें भी शहर की भीड़- भाड़ में फंसकर रह जाती है लेकिन अब शहर से बाहर नया बस अड्डा बनने से सभी को फायदा पहुंचेगा. इस बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए एसी विश्राम गृह, सीसीटीवी कैमरे, साफ- सुथरे शौचालय, पीने का साफ पानी, पार्किंग, समय- सारणी के लिए एलईडी डिस्प्ले सहित कई अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.