हिसार की स्वीटी बूरा ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

हिसार | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि हिसार जिले के गांव घिराय निवासी और वर्तमान में सेक्टर 1- 4 में रह रही अंतराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज स्वीटी बूरा ने बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीता हैं. उन्होंने 75 किलोग्राम भारवर्ग में इस उपलब्धि को हासिल किया है.

sweety boora

आस्ट्रेलियाई मुक्केबाज से एकतरफा हार

कल रात खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में स्वीटी बूरा को आस्ट्रेलियाई महिला मुक्केबाज से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में उन्हें 4- 0 से हार मिली जिसके बाद उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. इस हार के साथ ही वर्ल्ड कप में उनका सफर खत्म हो गया. वहीं, आस्ट्रेलियाई मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गई है.

स्वीटी बूरा ने इससे पहले वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन का खिताब जीता था. उन्होंने हैदराबाद में हुई इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. उनकी इस जीत पर घर में खुशियां छाई हुई है. परिजनों ने कहा कि स्वीटी बूरा ने एक बार फिर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हिसार और हरियाणा का नाम रोशन किया है. विदेशी सरजमीं पर भी हमारी बेटी कई बार हिंदुस्तान का गौरव बढ़ा चुकी है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

अगली टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू

कांस्य पदक जीतने वाली स्वीटी बूरा ने बताया कि अब एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ खेलों के लिए होने वाले ट्रायल की तैयारियां शुरू की जाएगी. वर्तमान में वह रोहतक स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में कोच शिलवा और दलबीर की देखरेख में प्रशिक्षण हासिल कर रही है. उन्होंने अपनी उपलब्धियों का श्रेय पूरी बॉक्सिंग फैमिली, बॉक्सिंग फेडरेशन, रोहतक साई के पूरे स्टाफ और बॉक्सिंग कोच को दिया.

स्वीटी बूरा की उपलब्धियां

2022 में हुई बॉक्सिंग एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता. 2021 में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2015 में हुई एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर हरियाणा और हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाया था.

लाइट हैवीवेट कैटेगरी में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली 7वीं भारतीय महिला मुक्केबाज बनी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.