हरियाणा सरकार की इस योजना का उठाएं लाभ, मात्र 500 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

चंडीगढ़ | देशभर में गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए हरियाणा सरकार (Haryana Govt) निरंतर सहयोग कर रही है. इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने ‘हर घर हर ग्रहणी’ योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत, गरीब परिवारों को केवल 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. सरकार का अनुमान है कि इस योजना से प्रदेश ने लगभग 50 लाख बीपीएल परिवारों को लाभ मिलेगा.

Gas Cylinder

महंगाई से मिलेगी राहत

बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के बढ़ते दामों के बीच यह योजना गरीबों परिवारों के लिए किसी राहत से कम नहीं है. इससे बीपीएल परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी. योजना के अनुसार, जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रूपए से कम है. जो बीपीएल श्रेणी में आते है, उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकेगा. इसके तहत, उन्हें 500 रुपए में सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा.

योजना के योग्य व्यक्ति

  • इस आवेदन के लिए आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए.
  • उसका नाम बीपीएल श्रेणी में होना चाहिए.
  • परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम होनी चाहिए.
  • आवेदक के पास गैस कनेक्शन एवं उसकी कॉपी होनी चाहिए.
  • आवेदक के पास वैध मोबाइल नम्बर होना चाहिए.
यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • योजना में आवेदन के लिए आवेदक को हर घर हर ग्रहणी पोर्टल पर जाना होगा.
  • पोर्टल पर मोबाइल नम्बर दर्ज करके ओटीपी वेरिफाई करे.
  • गैस कनेक्शन का ग्राहक नंबर भरे और गैस ऐजेंसी का चयन करे.
  • मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरे.
  • सेव करने के बाद आवेदन सफलतापूर्वक हर घर हर ग्रहणी योजना के लिए स्वीकार कर लिया जाएगा.
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.