खुशखबरी: न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में सुपरफास्ट होगी आवाजाही,135 किलोमीटर सर्विस रोड का होगा निर्माण

गुरुग्राम | न्यू गुरुग्राम में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां सेक्टरों में ट्रैफिक दबाव कम करने और अंदरूनी कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने अपना सबसे बड़ा सर्विस रोड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है. इन सड़कों के निर्माण से मुख्य सड़कों से ट्रैफिक दबाव कम होगा. साथ ही, ट्रैफिक संचालन सुगम बनेगा.

Road Sadak

सुरक्षित सफर का मिलेगा अनुभव

इस प्रोजेक्ट को आसानी से पूरा करने के लिए GMDA ने संबंधित सेक्टरों में ग्राउंड पेनिट्रेशन रडार (GPR) और टोपोग्राफिकल सर्वे करने के लिए एक कंसल्टेंट नियुक्त किया है. इन सर्वे के बाद, डिटेल्ड एस्टीमेट और आगे का टेक्निकल एक्शन प्लान तैयार किया जायेगा.

GMDA के चीफ इंजीनियर अरूण धनखड़ ने बताया कि जहां भी संभव होगा, सर्विस रोड के किनारे सरफेस ड्रेन और फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा, ताकि सड़क का बेहतर उपयोग हो सके और पैदल यात्रियों को सुरक्षित रास्ता मिल सके. इन प्रयासों के जरिए गुरुग्राम के सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाना और आवागमन करने वालों को सुरक्षित सफर का अनुभव देना है.

इन सेक्टरों में बनेगी सर्विस रोड

  • सेक्टर- 81 से 95 तक 55 किलोमीटर सर्विस रोड बनेगी.
  • सेक्टर- 99 से 115 तक 35 किलोमीटर सर्विस रोड बनेगी.
  • सेक्टर- 68 से 80 तक 45 किलोमीटर सर्विस रोड बनेगी.
  • सेक्टर- 81 से 115 तक सर्विस रोड निर्माण की बड़ी योजना बनाई गई है.
यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

सर्विस रोड के फायदे

  • मुख्य सड़क मार्गों से ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी.
  • इंटर- सेक्टर कनेक्टिविटी पहले से बेहतर होगी.
  • भारी वाहनों और लोकल गाड़ियों के लिए अलग- अलग रास्ते बनेंगे.
  • आवागमन में समय की बचत होगी. साथ ही, सुरक्षित सफर का अनुभव मिलेगा.
  • एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर में आवाजाही तेज और आसान हो जाएगी.
  • रेजिडेंशियल और कमर्शियल सेक्टरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी. भविष्य के ट्रैफिक लोड को संभालने की क्षमता बढ़ेगी.

ट्रांसपोर्टेशन को फायदा

चीफ इंजीनियर अरूण धनखड़ ने बताया कि सेक्टर- 68 से 80 के बीच 45 किलोमीटर सर्विस रोड का निर्माण होना है, जिसके लिए एस्टीमेट तैयार हो चुका हैं और अभी रिव्यू में हैं. यहां 23 किलोमीटर सर्विस रोड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और बाकी हिस्से को भी जल्द ही पूरा किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.