गुरुग्राम शहर में गहरा सकता है पानी का संकट, इन इलाकों में 2 दिन तक बाधित रहेगी जलापूर्ति

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़े गुरुग्राम शहर के लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां 2 दिन पानी का सप्लाई बंद होने वाला है. शहर के कई इलाकों में पानी सप्लाई बंद होने के कारण लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथारिटी (GMDA) ने लोगों से अपील की है कि पानी का संभलकर इस्तेमाल किया जाएगा ताकि उन्हें कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े.

Water

लोगों को दी गई सलाह

गुरुग्राम के बसई गांव में फ्लाईओवर के पास पेयजल की मुख्य पाइपलाइन में नई पाइपलाइन जोड़ने और मरम्मत के दौरान दो दिन तक मिलेनियम सिटी के 46 इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. ऐसे में जीएमडीए के कार्यकारी अधिकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने लोगों को सलाह दी है कि पानी का संभलकर इस्तेमाल करें, ताकि पीने का पानी कम ना पड़े.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

यह रहा कारण

जीएमडीए के चंदू बुढेडा बूस्टिंग स्टेशन से निकल रही 1600 MM क्षमता की पाइपलाइन में एक पाइपलाइन को जोड़ा जाएगा. पाइपलाइन की मरम्मत भी की जाएगी. यह कार्य 3 दिसंबर की सुबह 11 बजे शुरू होगा, जो 5 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक चलेगा. ऐसे में 48 घंटे तक सेक्टर- 51 स्थित बूस्टिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई बंद रहेगी. इस बूस्टिंग स्टेशन से सेक्टर- 37, सेक्टर – 42 से लेकर 74 तक के अलावा गांव बादशाहपुर जौर गांव खड़ासा में पानी की सप्लाई होती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.