हरियाणा CM ने जारी की लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त, अब आगे से इस तरह मिलेगी धनराशि

चंडीगढ़ | हरियाणा में महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी कर दी है. इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 701965 लाभार्थी बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर की गई है.

Lado Laxmi Yojana Mahila Ladies CM

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर लाडो लक्ष्मी ऐप का शुभारंभ किया गया था. इस ऐप पर 30 नवंबर तक 9 लाख 552 महिलाओं ने आवेदन किया है, जिनमें से 7 लाख 1 हजार 965 महिलाएं पात्र पाई गई है. उन्होंने बताया कि 5 लाख 58 हजार 346 महिलाओं ने अपना आधार KYC पूरा किया हैं और 1 लाख 43 हजार 619 महिलाओं का वेरिफिकेशन अधूरा पड़ा है.

SMS से दी जाती है सूचना

सीएम ने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और ऑनलाइन बनाई गई है. आवेदन पूरा होते ही 24 से 48 घंटे में सारी वेरिफिकेशन प्रक्रिया कर पूरी ली जाती है. पात्र महिलाओं को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा सूचित कर इसी ऐप पर दोबारा जाकर लाइव फोटो खींचकर अपलोड करने का निवेदन किया जाता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में आशा वर्करों के लिए खुशखबरी, हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद पक्की नौकरी की जगी उम्मीदें

आधार डेटाबेस के माध्यम से E- KYC होने के बाद सेवा विभाग इस योजना की पेंशन आईडी जारी कर देता है. मुख्यमंत्री ने दूसरी किस्त जारी कर सभी पात्र बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने जो संकल्प लिए उन्हें तेज गति से पूरा किया जा रहा है.

अब हर 3 महीने में मिलेगा पैसा

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बड़ी अपडेट देते हुए कहा कि अब हर 3 महीने में प्रदेश की महिलाओं के खाते में एकसाथ डाली जाएगी लाडो लक्ष्मी योजना के तहत धनराशि ताकि इक्कठे पैसे को महिलाएं घर के किसी काम में सदुपयोग कर सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.