नए सिरे से तैयार होगा गुरुग्राम के Z चौक का डिजाइन, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़े गुरुग्राम में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है. इसी कड़ी में गुरुग्राम स्थित Z चौक का डिजाइन नए सिरे से बनाने का फैसला लिया गया है. इस काम की जिम्मेदारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने कंपनी को दे दी है. संभावना है कि करीब 3 महीने में Z चौक का डिजाइन नए सिरे से तैयार कर लिया जाएगा. इसके लिए DPR तैयार करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है.

IFFCO Chowk Gurugram

जाम को देखते हुए लिया फैसला

GMDA के द्वारा कराए गए सर्वे में सामने आया है कि हर रोज गुरुग्राम में साढ़े 4 लाख गाड़िया आती है और करीब साढ़े 4 लाख गाड़िया दूसरी जगहों के लिए जाती है. एकॉम ने जेड चौक पर यातायात अध्ययन किया था, जिसमें सामने आया कि सुबह- शाम को व्यस्त समय में करीब 9 हजार से अधिक गाड़िया निकलती है. इस चौराहे पर बढ़ रहे जाम को देखते हुए GMDA ने इसे नए तरीके से डिजाइन करने का फैसला लिया है.

करीब 80 करोड़ आएगी लागत

GMDA ने इफ्को चौक से आरडी सिटी की तरफ जेड चौक पर अंडरपास बनाने की योजना बनाई है. इस अंडरपास को बनाने में करीब 80 करोड़ रूपए की लागत आएगी. यह अंडरपास 800 मीटर का होगा. तीन- तीन लेन के इस अंडरपास के बन जाने के बाद ट्रेफिक की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. इस चौक पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन है. गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा मौजूदा स्टेशन के सामने मिलेनियम सिटी सेंटर स्टेशन नंबर- 2 बनाने की भी योजना है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

बनाई जाएगी सर्विस रोड

GMDA की योजना के तहत चौराहे पर वाहनों की भीड़ ना हो इसके लिए स्लिप रोड भी बनाई जाएगी. चारों तरफ हरित क्षेत्र और यात्रियों के लिए फुटपाथ भी बनाए जाएंगे. सड़क को पार करने के लिए फुट ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा, जिसमें एस्क्लेटर की सुविधा होगी. सर्विस रोड बन जाने के बाद सड़क हादसों की संभावना कम होगी और लोगों को ट्रैफिक से निजात मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.