हरियाणा के पशु मेले में दिखा लग्ज़री घोड़ा प्रताप, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!

कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक अजीब नजारा देखने को मिला है. बता दें कि कुरुक्षेत्र के पिहोवा में चल रहे पशु मेले में एक नुकरा नस्ल का घोड़ा आया है, जिसकी लंबाई 67 इंच है और 28 महीने का यह घोड़ा सिर से लेकर पांव तक सफेद रंग का है. सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले इस घोड़े का नाम प्रताप रूप है. लगातार दूसरे दिन भी यह घोड़ा मेले में आकर्षण का केंद्र रहा है.

Horse

कीमत सुन रह जाएंगे दंग

तूर वंजारा गांव के सरपंच हरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रताप रूप की ऊंचाई, रंग और नस्ल की शुद्धता ने उसकी कीमत 1 करोड़ दिला दी है. उनका अभी बिक्री का कोई इरादा नहीं है. अगर उन्हें सही और अच्छी देखभाल करने वाला खरीददार मिलता है, तो वे इस पर विचार करेंगे. प्रताप रूप 1 सेकेंड में 40 फीट तक दौड़ लगाता है.

हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह और उनके पिता निर्भय सिंह, प्रताप की देखभाल करते है. उन्होंने 3 लोग उसकी सेवा के लिए रखे है. प्रताप के अलावा उनके पास कई घोड़े मौजूद है. उन्होंने बताया कि प्रताप को तीनों टाइम अलग- अलग खाना दिया जाता है. सुबह के समय 2 से 3 किलो काले चने दिए जाते है. दोपहर के समय उसे फार्म में खुला रखते है, जहां वह घास खाता है. सर्दी में उसे दूध में बादाम डालकर दिया जाता है. गर्मी के दिनों में उसे सप्ताह में 2 दिन सेब भी खाने में दिए जाते है.

यह भी पढ़े -  मीरी- पीरी संस्थान को लेकर HSGMC और SGPC आमने- सामने, 28 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई

घोड़ा रखने का शौक

हरप्रीत सिंह बताते है कि उनके दो बेटे है. दलजीत सिंह जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है और गुरप्रीत सिंह न्यूजीलैंड में रहता है. उनके बेटे दलजीत को घोड़ा रखने का शौक है. उनके मना करने के बाद भी वह घोड़ी लेकर आया और दोस्त के यहां रखी. बाद में पता चलने के बाद घोड़ी को घर में रखा गया. उन्होंने घोड़ी पर सवारी करना शुरू कर दिया और उनका भी शौक बढ़ गया. उन्होंने बताया कि इस घोड़ी के बाद ही उन्होंने 60 लाख रुपए में प्रताप रूप को खरीदा. वे प्रताप रूप पर बैठकर गांव में गेड़ियां मारते है. वह खेती छोड़कर घोड़ों का व्यापार करते है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.