हिसार | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. नियाणा गांव के 21 वर्षीय रोहित नेहरा ने रेलवे टीम की तरफ से 87 किलो भार वर्ग ग्रीको रोमन कुश्ती में खेलते हुए गोल्ड मेडल जीता है. दरअसल, गुजरात के अहमदाबाद में 12 से 14 दिसंबर तक सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें रोहित ने अपना दमखम दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.
क्लर्क के पद पर कर रहे कार्य
रोहित नेहरा 5 महीने पहले मुंबई में रेलवे में कलर्क के पद पर स्पोर्ट्स कोटे से चयनित हुए थे. करीब 3 साल पहले उनके पिता सुरेश का देहांत हो गया था. रोहित ने बताया कि उसका पहला मुकाबला चंडीगढ़ के खिलाड़ी के साथ हुआ. फिर राजस्थान के खिलाड़ी को 10- 2 से हराकर उसने फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल में पंजाब के खिलाड़ी को 8- 0 से हराया. उसने बताया कि उम्मीद है वह 2026 मैं जापान में एशियाई गेम में हिस्सा लेंगे और गोल्ड जीतकर लाएंगे.
View this post on Instagram
पहले भी हासिल की उपलब्धियां
रोहित ने पहले भी बहुत उपलब्धियां प्राप्त की है. मार्च 2024 में यूपी के नोएडा में आयोजित जूनियर नेशनल कुश्ती में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था. अप्रैल 2025 में जूनियर एशिया में कोटा में जूनियर नेशनल कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता. साल 2024 में जूनियर एशियाई खेलों मे थाईलैंड में ब्रॉन्ज मेडल जीता और स्पेन में जूनियर चैंपियनशिप में पार्टिसिपेट किया. 2025 में वियतनाम में अंडर 23 एशिया में पार्टिसिपेट किया और किर्गिस्तान मै कुश्ती में सिल्वर मेडल जीता. साल 2025 अगस्त में बुल्गारिया में वर्ल्ड जूनियर कुश्ती में पार्टिसिपेट किया और अब गोल्ड अपने नाम किया. रोहित की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है.
