सागर धनख़ड़ के परिजनों ने लगाई गुहार: सुशील कुमार को दी जाए फांसी की सजा, अब तक गिरफ्तारी न होने पर उठाए सवाल

सोनीपत । दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनखड़ की हत्या के मामले में अभी तक सुशील कुमार की गिरफ्तारी न होने पर सागर के परिवार वाले नाराजगी जता रहे हैं. सागर के परिवार के सदस्यों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे की हत्या की गई है, इस मामले में सुशील कुमार को फांसी की सजा दी जाए.वहीं परिजनों का कहना है कि 17 दिन बीत जाने के बाद भी सुशील कुमार की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. उनका कहना है कि राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण के कारण तो ऐसा नहीं हुआ .

sushil kumar

परिवार वालों ने लगाई सरकार से न्याय की गुहार 

वही परिवार वाले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है , लेकिन जब तक सुशील कुमार की गिरफ्तारी नहीं होगी और उसी से सजा नहीं मिलेगी वह संतुष्ट नहीं होंगे. परिवार के सदस्यों ने किसी भी तरह के फ्लैट के विवाद से इनकार कर दिया है. दिल्ली पुलिस द्वारा लगातार सुशील कुमार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. साथ ही दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार पर इनाम भी रखा है. सुशील कुमार की अग्रिम जमानत को भी रद्द कर दिया गया था.

उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सुशील कुमार को गिरफ्तार करने की मांग की है. इस मामले में 17 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक सुशील कुमार की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. वही सागर धनख़ड़ की मां सविता का कहना है कि उनके बेटे के साथ गलत हुआ है. उनके गुरु ने ही उनके बेटे की हत्या कर दी. सागर धनख़ड़ की मां ने सुशील कुमार की फांसी की सजा की मांग की है. वही उनके मामा आनंद कुमार और पिता अशोक का कहना है कि वह पुलिस की कार्रवाई से बिल्कुल संतुष्ट है और पुलिस ने उन्हें मिलने के लिए भी बुलाया था. पुलिस ने उन्हें बातचीत में बताया कि अगर आपको भी कोई जानकारी मिलती है तो आप हमें बताएं  और हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया जाए.

यह भी पढ़े -  Sonipat Sports Jobs: सोनीपत में इन पदों पर निकली भर्ती, 4 अगस्त तक करें आवेदन
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.