IPL में विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर बरस रहा पैसा, यह बने लीग के सबसे मंहगे विदेशी खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क, Sports | दुनिया में क्रिकेट की सबसे महंगी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए आज दुबई में ऑक्शन हो रहा है. यहां आस्ट्रेलिया के आलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा है. वो आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए हैं. इस बोली के साथ ही उन्होंने अपने ही देश के खिलाड़ी मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड ध्वस्त किया. उन्हें भी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था.

IPL 1

सबसे मंहगे विदेशी खिलाड़ी

पिछले साल 23 करोड़ की बोली पाने वाले वेंकटेश अय्यर को इस बार मात्र 7 करोड़ रुपए में बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने खरीदा है. कोलकाता नाइटराइडर्स ने 18 करोड़ रुपए में श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को अपनी टीम में शामिल किया है. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब टफी को RCB ने 2 करोड़ रुपए और एनरिक नॉर्थया को लखनऊ सुपर जॉयटस ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा है.

राजस्थान के लिए खेलेंगे बिश्नोई

फिन एलन को 2 करोड़ रुपए की बोली लगाकर कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा है. बेन डकेट को 2 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल ने और क्विंटन डी कॉक को 1 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया गया है. लखनऊ सुपर जॉयटस ने श्रीलंका के स्पिनर गेंदबाज वनिंदु हसरंगा को 2 करोड़ रुपए में खरीदा है. भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई 7.20 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए हैं.

यह भी पढ़े -  हंगरी में काजल का कमाल, 76KG वर्ग में जीता स्वर्ण; भारत को मिला तीसरा गोल्ड
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.