चंडीगढ़ | हरियाणा में स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना 2025- 26 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं और पात्र छात्र saralharyana.gov.in पोर्टल के माध्यम से 31 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह योजना SC/BC छात्रों को प्रोत्साहन देती है. इसमें अच्छे अंकों के आधार पर छात्रवृत्ति का लाभ मिलता है.
आवेदन प्रक्रिया
- छात्र हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए.
- आवेदन के लिए saralharyana.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो Register Here पर क्लिक करके अपना पंजीकरण पूरा करें और ID/पासवर्ड प्राप्त करें.
- अपनी ID और पासवर्ड से लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद ‘डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना’ चुनें और ‘Apply Online’ पर क्लिक करें.
- आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट (4 लाख से कम), निवास प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक और जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे.
- यह योजना अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़ा वर्ग (BC) के मेधावी छात्रों को उनकी पिछली परीक्षा में प्राप्त अंकों (शहरी/ग्रामीण क्षेत्र के अनसार) के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान करती है.
क्या हैं योजना का उद्देश्य?
इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी शैक्षणिक योग्यता को बढ़ावा देना है. इसके तहत, विभिन्न कक्षाओं के लिए अलग- अलग राशि छात्रवृत्ति के रुप में दी जाती है.
