बैंकों से पर्सनल लोन लेना होगा सस्ता, जानिए कौन- सा बैंक ले रहा सबसे कम ब्याज

नई दिल्ली | जल्द ही नए साल की शुरुआत होने जा रही है और साल 2025 का आखिरी महीना चल रहा है. इस साल बैंकों की दरों में काफी बदलाव हुए है. साल के शुरू से लेकर अब तक रेपो रेट में कुल 1.25 % की कटौती देखी गई है, जिससे बैंकों में फंड इकट्ठा करना काफी आसान हो गया है. अब कई बैंक पर्सनल लोन की दरों में अलग- अलग ऑफर दे रहे है ये दरें 9.75 % से 9.99 % वार्षिक है.

Loan

कितना हुआ बदलाव

साल 2025 की शुरुआत में कुछ बैंकों की पर्सनल लोन की दरें 10.5 % या इससे भी ऊपर थी. साल के अंत में लोन की दरें घटते- घटते करीब 9 % के आसपास पहुंच गई है. पर्सनल लोन की दरों में काफी कटौती हुई है. अधिकांश बैंकों में तो 2% तक की कटौती हुई है जो पर्सनल लोन लेने वालों के लिए अच्छी खबर है.

पर्सनल लोन की ब्याज दरें

बैंक का नाम जनवरी 2025 मौजूदा दरें
HDFC Bank 10.85% 9.99%
ICICI Bank 10.85% 10.45%
Kotak Mahindra Bank 10.99% 10.99%
State Bank of India 12.60% 10.05%
Axis Bank 10.55% 9.99%
Punjab National Bank 12.50% 10.60%

वर्तमान में ब्याज दरें

बैंक का नाम ब्याज दर (प्रति वर्ष) प्रोसेसिंग फीस
State Bank of India 10.05% – 15.05% 1.50% तक
HDFC Bank 9.99% – 24.00% ₹6,500 + GST
ICICI Bank 10.45% – 16.50% 2% तक
Axis Bank 9.99% – 22.00% लोन अमाउंट का 2% तक
Kotak Mahindra Bank 10.99% से शुरू 5% तक
IDFC First Bank 9.99% से शुरू 2% तक
IndusInd Bank 10.49% से शुरू 3.5% तक
Yes Bank 10.85% – 21.00% 2.5% तक
Bank of Baroda 10.40% से शुरू 2% तक
Bank of India 10.85% से शुरू 1% (₹2,500 – ₹15,000)
Punjab National Bank फ्लोटिंग: 10.60% से शुरू
फिक्स्ड: 11.60% से शुरू
लोन अमाउंट का 0.35%
IDBI Bank 11.00% – 15.50% 1%
Bank of Maharashtra 9.00% 1% तक
यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

कैसे तय होती है दर?

पर्सनल लोन की ब्याज दरें तय करते समय बैंक कई प्रमुख सावधानी रखता है. इसमें सबसे जरूरी होता है ग्राहक का क्रेडिट स्कोर. यदि क्रेडिट स्कोर खराब होगा, तो उसे लोन लेने में परेशानी होगी. लोन लेने वाले पर पहला कितना कर्जा है, उसकी सैलरी क्या है? ये सब ध्यान में रखा जाता है. इसके अलावा लोन की राशि, उसकी अवधि और बाजार की स्थिति भी ब्याज दरों पर प्रभाव डालती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.