गुरुग्राम के इन इलाकों से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, साढ़े 67 करोड़ रुपए से चकाचक होगी आरडी सिटी रोड

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) द्वारा करीब साढ़े 67 करोड़ रुपए की लागत राशि से साढ़े 7 किलोमीटर लंबी आरडी सिटी रोड के निर्माण का एस्टीमेट तैयार किया गया है. मुख्य कार्यकारी अधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद इस एस्टीमेट को सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में होने वाली GMDA की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा.

Road Sadak

इफको चौक से लेकर गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड (आरडी सिटी) पर ट्रैफिक दबाव बहुत ज्यादा हो चुका है, जिसके चलते Z चौक पर रोजाना पीक आवर्स के दौरान वाहनों की लंबी कतार देखने को मिलती हैं. यहां लालबत्ती को पार करने में लगभग 10 से 15 मिनट का समय लग जाता है.

GMDA ने बनाई योजना

लोगों को इसी परेशानी से निजात दिलाने के लिए GMDA ने इस रोड के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण, बरसाती नाला, फुटपाथ और साईकिल ट्रैक बनाने की योजना तैयार की हैं. इस सड़क मार्ग के साथ जुड़ रही सभी मुख्य सड़कों को स्लिप रोड के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिससे लालबत्ती पर वाहनों की लंबी कतारें ना लगे. Z चौक पर भी इफको चौक से गोल्फ कोर्स रोड की ओर 3- 3 लेन का अंडरपास प्रस्तावित है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

इन इलाकों को मिलेगा फायदा

इस रोड के आसपास सेक्टर- 28, 29, 44, 45, सुशांत लोक-1, दो, तीन, आरडी सिटी, सेक्टर- 51, 52, 55, 56, 57, सुशांत लोक- 2 और 3 कॉलोनी के अलावा गांव वजीराबाद, समसपुर, कन्हेई आदि क्षेत्र पड़ते हैं. ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को सर्विस रोड निर्माण का सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा. सर्विस रोड के जरिए मुख्य सड़क पर वाहन चढ़ सकेंगे, जिससे हादसों को रोकने में मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.