राजस्थान में जज बना कुरुक्षेत्र का भारत जांगड़ा, पिता ने बताया सफलता का राज

कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से एक गौरवमई खबर आमने आई है. यहां के भारत जांगड़ा जज के पद पर चयनित हुए है. उसने राजस्थान न्यायिक परीक्षा में छठी रैंक प्राप्त करके पूरे जिले का नाम रोशन किया है. उसकी इस कामयाबी से पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है.

Bharat Jangra

12 घंटे जारी रखी पढ़ाई

जेल विभाग में कार्यरत भारत के पिता ने बताया कि भारत बचपन से ही पढ़ाई में अच्छा रहा है. उसने पंजाब यूनिवर्सिटी से LLB की पढ़ाई की है, जहां उसे गोल्ड मेडल भी मिला है. इसके बाद, उसने न्यायिक सेवा की तैयारी की और उन्होंने बताया कि वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करता था, जिसके आज सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और वह राजस्थान में जज के पद पर नियुक्त हुआ है.

परिवार को दिया श्रेय

भारत जांगड़ा ने बताया कि उनकी इस कामयाबी के पीछे उनके परिवार का हाथ है. उसने बताया कि वह पहली बार फेल होने के बाद काफी दुखी हुए, लेकिन उनके दादा के भाई श्याम लाल जांगड़ा ने उन्हें हौसला दिया. इसके बाद, उसने दोबारा प्रयास किया और आज उसका सपना साकार हो गया. उन्होंने बताया कि उनके दादा जी कंज्यूमर कोर्ट में सेवाएं दे चुके है.

भारत ने आगे बताया कि उनके चाचा भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अधिवक्ता है. उसने बताया कि वह अक्सर अपने दादा से कोर्ट में आने वाले लोगों की स्टोरी सुनते थे, तभी उसने न्यायिक क्षेत्र में जाने का फैसला लिया. उसने सोशल मीडिया को छोड़कर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दिया और यह मुकाम हासिल किया. भारत की यह कामयाबी अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी क्योंकि कई युवा फेल होने के बाद निराशा का शिकार हो जाते हैं, लेकिन भारत की कामयाबी उनमें आशा की एक नई उम्मीद पैदा करेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.