गुरुग्राम शहर को मिलेगा मॉडल सड़क मार्ग का तोहफा, इस रोड की बदलेगी तस्वीर

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में वायु प्रदुषण पर नियंत्रण पाने की दिशा में नगर निगम अलर्ट मोड पर आ गया है. बुधवार को इस संबंध में आयोजित हुई समन्वय बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों में अब और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सड़क मार्गों से धूल- मिट्टी हटाने के अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाया जाना चाहिए.

Road

मॉडल बनेगी शहर की यह सड़क

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने समन्वय बैठक में गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उनके अधीन आने वाली सड़कों पर शोधित पानी का छिड़काव करें. इसके अलावा शहर के बस क्यू शेल्टर, अंडरपास और फ्लाईओवर पर जमी धूल और गंदगी को हटाकर प्रदुषण स्तर को कम किया जाए.

निकाली गई मिट्टी

इस बैठक में महरौली- गुरुग्राम रोड एमजी रोड (महावीर चौक से आया नगर सीमा तक) को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाए. इसके तहत सड़क से अतिक्रमण और रेहड़ी- पटरी हटाने, मिट्टी- कचरा हटाने, निर्धारित पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

सड़क, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट में सुधार कार्य किए जाएंगे. यह सभी कार्य नगर निगम, GMDA और ट्रैफिक पुलिस के बीच समन्वय स्थापित कर पूरे किए जाएंगे. ड्रेनेज और सीवरेज की सफाई के दौरान निकाली गई मिट्टी और गाद को तुरंत मौके से उठाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि दोबारा प्रदुषण न फैले. प्रदुषण फैलाने वाली गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के आदेश दिए गए हैं.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.