गैजेट डेस्क | अगर आप भी देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. कंपनी की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए कई प्रकार के शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. इसी बीच कंपनी ने एक और नया प्लान पेश कर दिया है, जो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. यह प्लान अन्य टेलीकॉम कंपनियों की नींद उड़ाने का काम कर रहा है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
BSNL का नया रिचार्ज प्लान
हम बीएसएनएल के 251 रुपए वाले प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको इस प्लान में कुल 100 जीबी डाटा उपलब्ध करवाया जाता है. इसके अलावा भी इस प्लान में आपको कई सारे बेनिफिट मिल रहे हैं. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 30 दिनों की है, जिसमे आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा 100gb Data का लाभ भी मिलता है.
मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स
इसके अलावा भी BiTv का भी एक्सेस मिलता है जिसमें कई प्रीमियम टीवी चैनल भी शामिल है. इसमें यूजर्स को 23 से ज्यादा ओटीपी ऐप का एक्सेस भी एकदम फ्री मिलता है. बीएसएनल का यह ऑफर केवल लिमिटेड समय के लिए ही उपलब्ध है. आप बीएसएनएल के इस प्लान का लाभ 31 जनवरी से पहले कभी भी उठा सकते हैं, कंपनी की तरफ से यह प्लान न्यू ईयर के मौके पर पेश किया गया है. अगर आप भी बीएसएनएल के ग्राहक है तो निश्चित रूप से बीएसएनएल का यह नया प्लान आपको पसंद आने वाला है.
