गुरुग्राम के इस इलाके से खत्म होगा पीने के पानी का संकट, बिछाई जाएगी नई पाइपलाइन

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित सोहाना में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि सोहाना में जल्द ही सोसायटियों और कालोनियों में रहने वाले लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलने वाली है. लंबे समय से यहां के लोग टैंकरों और भूमि जल पर निर्भर है, जिसके कारण इनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों की समस्या को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने संयुक्त रूप से पाइपलाइन के द्वारा पानी पहुंचाने की योजना बनाई है, जिससे यहां के लोगों को पानी की समस्या से राहत मिल सके.

Water Pani

योजना के जरिए होगा काम

जनस्वास्थ्य विभाग और HSVP ने संयुक्त रूप से सोहाना में पानी पहुंचाने की अल्पकालीन और दीर्घकालीन योजनाओं को फाइनल रूप दे दिया है. बता दें कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (TCPD) की सोहना विकास योजना के अनुसार उस एरिया में करीब 50 से अधिक सोसायटियों और कालोनियों को लाइसेंस दे दिए गए है. इसमें सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली, सिग्नेचर ग्लोबल पार्क जैसी अन्य कई बड़ी सोसायटियों को शामिल किया गया है. यहां करीब 10 हजार परिवार अपना जीवनयापन कर रहे है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के हजारों लोगों के लिए खुशखबरी, इस सेक्टर के 220 KV सबस्टेशन का रास्ता साफ

पानी आपूर्ति से टैंकर निर्भरता खत्म

जनस्वास्थ्य विभाग ने अल्पकालीन योजना पर करीब 18 करोड़ खर्च करने का प्रस्ताव रखा है. दीर्घकालीन योजनाओं के लिए करीब 268 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा है. अल्पकालीन योजना के दौरान पानी घामड़ोज स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से बचे हुए 8.73 एमएलडी पानी पाइपलाइन के जरिए सोसायटियों तक सप्लाई किया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार, अगले 6 महीने में सोसायटियों में पानी पहुंचा दिया जाएगा. इससे वहां के लोगों की टैंकरों पर निर्भरता कम होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.