गैजेट डेस्क, BSNL New Plan | अगर आप भी बीएसएनएल के ग्राहक है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. कंपनी की तरफ से क्रिसमस के मौके पर एक स्पेशल प्लान लॉन्च किया गया था. अगर आपने अभी तक भी इस प्लान का लाभ नहीं उठाया है तो आप जल्द से जल्द उठा सकते हैं. कंपनी की तरफ से इस प्लान को 31 दिसंबर तक ही वैलिड बताया गया है यानी कि आप इस दिन तक तक ही इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं. हम बीएसएनएल के 1 रुपये वाले प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं.
BSNL का नया रिचार्ज प्लान
हाल ही में बीएसएनएल की तरफ से क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस बोनजाना प्लान को लांच किया गया था. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लान 1 में 30 दिनों की वैलिडिटी उपलब्ध करवाता है. इस प्लान में आपको कॉलिंग के साथ- साथ डाटा की भी सुविधा मिलती है. बीएसएनएल के क्रिसमस बोनांजा प्लान में सब्सक्राइबर को हर दिन 2GB डाटा का लाभ मिलता है. कंपनी इस प्लान में 4G डाटा उपलब्ध करवा रही है.
एक साथ इतने सारे बेनिफिट्स
खास बात यह है कि मात्र एक रुपए में आपको 100 SMS का भी बेनिफिट मिल रहा है. कंपनी कंस्यूमर को फ्री 4G सिम कार्ड भी ऑफर कर रही है जो इस ऑफर को और भी खास बना रही है. अगर आपने अभी तक बीएसएनएल के इस प्लान का लाभ नहीं उठाया है तो तुरंत उठा ले क्योंकि यह 31 दिसंबर तक ही वैलिड रहने वाला है. इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए कंपनी को बीएसएनएल के रिटेलर या फिर कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा. हाल ही में कंपनी की तरफ से 251 रुपए वाला शानदार प्लान भी लॉन्च किया गया था.
