चंडीगढ़ | हरियाणा में खेलों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि हरियाणा सरकार जल्द ही राज्य के 5 विश्वविद्यालय में एक्सीलेंस स्पोर्ट्स सेंटर बनाने जा रही है. अब पढ़ाई के साथ- साथ विद्यार्थी खेलों के माध्यम से भी आगे बढ़ सकेंगे. शिक्षा विभाग ने इस संबंध में मंजूरी दे दी है. इसके तहत, हिसार में स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) को एथल बास्केटबॉल के लिए चुना गया है. इस विश्वविद्यालय में साईं का बनाया हुआ सिंथेटिक ट्रैक और खेल हॉस्टल है. GJU को शूटिंग, योगा और फुटबाल के लिए चुना गया है. इस विश्वविद्यालय में कोच की संख्या अधिक है.
सरकार देगी 1 करोड़ रुपए
हरियाणा सरकार ने स्पोर्ट्स सेंटर बनाने के लिए प्रत्येक 5 विश्वविद्यालय में लगभग 1- 1 करोड़ की राशि देने का फैसला लिया है. इसके अलावा, किस विश्वविद्यालय में कौन- सा एक्सीलेंस स्पोर्ट्स सेंटर खेला जाएगा यह भी तय कर लिया गया है. इस प्रकार सरकार ने प्रत्येक विश्वविद्यालय को अलग- अलग खेल सेंटर के लिए तैयार किया है. सरकार की यह पहल विद्यार्थियों की खेल के प्रति जागरूकता को बढ़ाएगी.
प्रत्येक विवि में होंगे खेल हॉस्टल
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बॉक्सिंग, वॉलीबॉल और हॉकी खेल के लिए चुनी गई है. इस विश्वविद्यालय में 150 स्टूडेंट्स है और कोच कि योग्यता वाला स्पोर्ट्स हॉस्टल है. रोहतक में स्थित महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय (MDU) को एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और रेसलिंग के लिए चुना गया है. इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) मीरपुर जो रेवाड़ी जिले में स्थित है. इसको एथलेटिक्स गेम के लिए चुना गया है.
