NCR में इन श्रमिकों को हर हफ्ते मिलेगी 2602 रुपए की सहायता राशि, इन जगहों पर कराएं पंजीकरण

गुरुग्राम | हरियाणा सरकार ने NCR क्षेत्र में शामिल प्रदेश के जिलों में निर्माण कार्य बंद होने से प्रभावित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए 2,602 प्रति सप्ताह की आर्थिक सहायता राशि देने का फैसला लिया है. यह सहायता राशि सीधे उनके आधार कार्ड से लिंक बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी. यह सहायता श्रमिक परिवारों की आजीविका को संबल प्रदान करेगी.

Contract Employees

श्रम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिक hrylabour.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें. इस संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001802129 पर संपर्क कर सकते हैं.

इस वजह से लिया फैसला

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदुषण का स्तर बेहद ही गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है, जिसके बाद CAQM ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का चौथा चरण लागू कर दिया है. इसके तहत, लोगों को कई तरह की पाबंदियों से जूझना पड़ता है और इनमें निर्माण कार्यों पर रोक भी शामिल हैं. ऐसे में निर्माण कार्य बंद होने से इससे जुड़े श्रमिकों के सामने रोजी- रोटी का संकट खड़ा हो गया था और इसी संकट से बचाने के लिए श्रमिकों को आर्थिक सहायता राशि देने का फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

इन जगहों पर कराएं पंजीकरण

  • पंचायत भवन, पहली मंजिल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भिवानी.
  • कक्ष संख्या 205, दूसरी मंजिल, श्रम न्यायालय, सेक्टर- 12, फरीदाबाद.
  • कक्ष संख्या 404, चौथी मंजिल, मिनी सचिवालय, राजीव चौक, गुरुग्राम.
  • कक्ष संख्या 110, उपायुक्त कार्यालय, नई इमारत, प्रथम तल, जींद.
  • मिनी सचिवालय, ब्लॉक संख्या- 2, कक्ष संख्या- 3, प्रथम तल, सेक्टर-12 करनाल.
  • पुरानी अनाज मंडी, मार्केट कमेटी कार्यालय, नारनौल.
  • कक्ष संख्या- 505, पांचवीं मंजिल, मिनी सचिवालय, पानीपत.
  • मिनी सचिवालय, छठी मंजिल, पानीपत.
  • 329- एल, ऊर्जा पार्क के सामने, गुरु चौक, मॉडल टाउन, रेवाड़ी.
  • कक्ष संख्या- 1, पहली मंजिल, पुरानी इमारत, मिनी सचिवालय, सोनीपत स्टैंड, रोहतक.
  • सरकारी पुस्तकालय के पास श्रम कार्यालय, रोहतक रोड, गुहड़ मंडी, सोनीपत.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.