गैजेट डेस्क, BSNL New Update | अगर आप भी भारतीय संचार निगम लिमिटेड के ग्राहक है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. बीएसएनएल की तरफ से अब सभी ग्राहकों के लिए देशभर में वाई- फाई कॉलिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है. यह वही फीचर है जो अब तक केवल Jio, Airtel और VI जैसी कंपनियां ही उपलब्ध करवा रही थी. अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने भी इस फीचर को उपलब्ध करवा दिया है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं.
BSNL की नई सर्विस
आसान शब्दों में बात की जाए तो आपके मोबाइल नेटवर्क के सिग्नल कमजोर हो या फिर बिल्कुल ना हो तो आप वाई- फाई के जरिए कॉलिंग कर सकते हैं. इसमें कॉल मोबाइल डाटा या वाई- फाई नेटवर्क पर ही जाती है. इसमें आपकी आवाज भी काफी साफ रहती है और कोल्ड ड्रॉप की समस्या भी ना के बराबर हो जाती है. इस फीचर का इस्तेमाल खास तौर पर उस स्थान पर किया जाता है, जहां मोबाइल नेटवर्क अच्छे तरीके से काम नहीं करते.
बीएसएनल का यह फीचर पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध है. इसके लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है, यह सुविधा आपको अपने स्मार्टफोन की मोबाइल सेटिंग में आसानी से मिल जाएगी. बस आपको इसे ऑन करना है. अगर आपको इसकी प्रक्रिया नहीं पता है तो हम आपको उसके बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे.
इस प्रोसेस को करें फॉलो
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाना है.
- अब यहां पर आपको मोबाइल नेटवर्क या सिम नेटवर्क के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- इसमें बीएसएनएल की SIM चल रही है अब आपको उसको सेलेक्ट करना है.
- जैसे ही आप नीचे स्क्रॉल करेंगे आपको वाई- फाई कॉलिंग या VoWiFi ऑप्शन दिखाई दे जाएगा.
- इस ऑप्शन को आपको ऑन कर देना है.
- इसके बाद, आप काफी आसानी से वाई- फाई कॉलिंग का बेनिफिट उठा पाएंगे.
