प्रो कुश्ती लीग में भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर बरसा पैसा, हिसार की बेटी अंतिम पर लगी सबसे ऊंची बोली

हिसार | खेल मैदान से हरियाणा को गौरवमई करने वाली एक और सुनहरी खबर सामने आई है. बता दें कि प्रो कुश्ती लीग (PWL) के लिए हुई नीलामी में भारतीय पहलवानों पर जमकर पैसा बरसा है. इस नीलामी में हिसार की उभरती स्टार महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने अपने दमदार खेल की बदौलत देश- दुनिया में फिर से एक नई पहचान बनाई है. वहीं, पुरूषों में झज्जर के अमन सहरावत पर सबसे ऊंची बोली लगी है.

Antim Panghal

प्रो कुश्ती लीग में बनाया रिकॉर्ड

PWL के लिए हुई नीलामी में हिसार की महिला पहलवान खिलाड़ी अंतिम पंघाल पर उत्तर प्रदेश डोमिनेटर ने 52 लाख रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है, जिसके बाद वह इस लीग के इतिहास की सबसे महंगी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है. बता दें कि अंतिम पंघाल हिसार जिले के गांव भगाना की रहने वाली है और उनका पहलवानी भरा सफर बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है.

उनके पिता रामनिवास ने बेटी को पहलवान बनाने के लिए जमीन तक बेचने से गुरेज नहीं किया था. उन्होंने बताया कि बेटी की कामयाबी में आर्थिक परेशानी अड़चन ना बनें, इसके लिए उन्होंने अपनी डेढ़ एकड़ जमीन बेच दी थी. शुरूआती दौर में जो परेशानियां हुई, अब अंतिम की कामयाबी ने सब भुला दिया है और इसकी खुशी वो शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं. आज बेटी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस हो रहा है. उनको खुशी हैं कि उनकी बेटी की प्रतिभा को विश्व स्तर पर पहचान मिल रही है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

अंतिम पंघाल की उपलब्धियां

  • 2022 में ग्रैंड प्रिक्स में गोल्ड मेडल
  • 2022 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक
  • 2023 में एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल
  • 2023 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक
  • 2024 में ग्रैंड प्रिक्स में सिल्वर मेडल
  • 2025 में ग्रैंड प्रिक्स में गोल्ड मेडल
  • 2025 में एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक
  • 2025 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक
  • विनेश फोगाट के बाद दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला पहलवान खिलाड़ी.

सबसे मंहगे पुरुष खिलाड़ी

इस नीलामी में ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी अमन सहरावत सबसे मंहगे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने. उन्हें 51 लाख रुपए की बोली लगाकर मुंबई टाइगर्स ने अपनी टीम में शामिल किया. इसके अलावा, सुजीत कलकल को 42 लाख रुपए की बोली लगाकर दिल्ली दंगल वारियर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.