ओल्ड गुरुग्राम से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, 52 करोड़ से 2 व्यस्त सड़कों का होगा जीर्णोद्धार

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने ओल्ड गुरुग्राम की 2 प्रमुख एवं बिजी सड़क मार्गों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 52 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है. इन सड़कों की हालत सुधारने से लोगों को ट्रैफिक जाम के झंझट से मुक्ति मिलेगी. साथ ही, तेज व आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा.

Road Sadak

गुरुग्राम में इन सड़कों की बदलेगी तस्वीर

GMDA द्वारा बसई चौक से ओल्ड रेलवे रोड स्ट्रेच के मरम्मत कार्य पर करीब 26 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए स्टॉर्मवॉटर ड्रेन का निर्माण कार्य भी शामिल हैं. इस सड़क मार्ग की स्थिति सुदृढ़ होने से खासतौर पर रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को फायदा पहुंचेगा.

ओल्ड रेलवे रोड से इफको चौक स्ट्रेच के अपग्रेडेशन कार्य पर लगभग 25 करोड़ रुपए की अनुमानित राशि खर्च होगी. यह सड़क महाराजा अग्रसेन चौक, महावीर चौक, एमजी रोड और महाराणा प्रताप चौक से होकर गुजरती है.

बुनियादी ढांचे में होगा सुधार

GMDA के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ट्रैफिक दबाव कम करना, पैदल यात्रियों की सुरक्षा में इजाफा और इन महत्वपूर्ण सड़क मार्गों पर जल निकासी व बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है. लोग ट्रैफिक जाम में फंसे बिना कम समय में अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकें, इसके लिए शहर की सड़कों को दुरुस्त करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.