गैजेट डेस्क, OnePlus New Smartphone | अगर आप भी हाल फिलहाल में नया फोन खरीदने जा रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको वनप्लस के एक नए स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देने वाले हैं. गुरुवार को ही इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया. हम जिन 2 स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं वह Oneplus टर्बो 6 और Oneplus Turbo 6V है. आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं दोनों स्मार्टफोन के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.
OnePlus में लॉन्च
हाल ही में वनप्लस की तरफ से नए स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए गए हैं. सबसे खास बात है कि इन स्मार्टफोन में आपको 9000 mah की बड़ी बैटरी मिलने वाली है यानी कि अगर आप एक बार स्मार्टफोन को चार्ज कर लेते हैं तो आप इसे कई घंटे तक आसानी से यूज कर पाएंगे. ये दोनों फोन डस्ट और वाटर रेजिडेंस के लिए भी IP66 + IP68+ IP69+ IP69k रेटेड है. कंपनी की तरफ से इन स्मार्टफोन को 12gb रेम प्लस 256 जीबी स्टोरेज से लेकर 16GB रेम प्लस 512gb स्टोरेज वेरिएंट ने उपलब्ध करवाया गया है. इसके सबसे सस्ते वेरिएंट की कीमत लगभग 27 हजार और महंगे फोन की कीमत 37 हजार के आसपास होने वाली है.
मिलेंगे यह बेहतरीन फीचर्स
वनप्लस टर्बो 6 में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए तो आपको 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस अम्लोड़ डिस्प्ले मिलने वाली है. इसी के साथ आपको 1272×2772 पिक्सल रेजोल्यूशन 60 HZ 165 HZ तक की रिफ्रेश रेट मिलेगी. यह स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर बेस्ड होने वाला है. ड्यूल सिम के साथ आएगा, इसमें 16GB तक का स्टोरेज मिलने वाला है. इस फोन की सबसे खास बात इसकी 9000 Mah की बड़ी बैटरी है जो 80 W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.
कनेक्टिविटी के लिए भी आपको 5G, वाई-फाई 7 ब्लूटूथ आदि पोर्ट मिलने वाले हैं. कैमरे की बात की जाए तो OnePlus Turbo 6V में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा. इसमें 50MP का वाइड- एंगल मेन कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट- फेसिंग कैमरा मिलने वाला है.
