खुशखबरी: लाडो लक्ष्मी योजना में 3 नई कैटेगरी शामिल, अब इन महिलाओं को भी हर महीने मिलेगा पैसा

चंडीगढ़ | हरियाणा में महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सीएम नायब सैनी द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना 2.0 की घोषणा के बाद अब इसे लागू कर दिया गया है. प्रदेश सरकार (Haryana Govt) ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. इसमें 3 कैटेगरी को शामिल करते हुए सालाना आमदनी 1.80 लाख रुपए तक निर्धारित की गई है.

Haryana Lado Laxmi Yojana

इस योजना में एक परिवार की योग्य महिलाओं की संख्या पर कोई रोक नहीं रहेगी. परिवार की सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. प्रदेश सरकार के इस फैसले से अब और ज्यादा संख्या में महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिल सकेगा.

लाडो लक्ष्मी योजना में नई कैटेगरी शामिल

पहली कैटेगरी में ऐसे परिवारों के बच्चे, जो सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में 80% से ज्यादा अंक हासिल करते हैं, उनकी माताओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जाएगा. दूसरी कैटेगरी में केंद्र सरकार के निपुण मिशन के तहत जो बच्चे कक्षा 1 से चार तक ग्रेड लेवल प्रोफिशिएंसी प्राप्त करते हैं, ऐसी माताओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

तीसरी कैटेगरी में पोषण ट्रैकर में कोई बच्चा जो कुपोषित या एनीमिया ग्रस्त था, वह पोषित और स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है तो ऐसी माताओं को भी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जाएगा.

ऐसे मिलेगी रकम

यदि कोई महिला इस योजना के तहत हर महीने 1500 रुपए या उससे कम की रकम लेना चुनती है, तो उसके खाते में 500 रुपए जमा होंगे. जबकि 1 हजार रुपए सरकार द्वारा एक रीकरिंग डिपॉजिट स्कीम में जमा किए जाएंगे. यदि 1500 रुपए से ज्यादा चुनती है तो 1000 रुपए आरडी स्कीम में जमा होंगे और बाकी उसके खाते में जमा करा दिए जाएंगे. विकल्प चुनने के लिए उसके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भेजा जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.