गुरुग्राम शहर में गढ्ढों और ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, इन सड़कों की मरम्मत व चौड़ीकरण को मंजूरी

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में PWD द्वारा लोगों को गढ्ढों और ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए 3 सड़कों की न केवल मरम्मत की जाएगी बल्कि साथ ही इनका चौड़ीकरण भी किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर साढ़े 3 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी.

Road Sadak

गुरुग्राम में सुरक्षित बनेगा आमजन का सफर

PWD के एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम अलॉट कर दिया गया है और 1 साल के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इन तीनों सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत करने के साथ ही चौड़ाई बढ़ाने के काम को अमलीजामा पहनाया जाएगा.

इन सड़कों की बदलेगी तस्वीर

उन्होंने बताया कि 4.70 किलोमीटर लंबी गुरुग्राम- अलवर मार्ग से सोहना होते हुए दौला तक सड़क और 2.80 किलोमीटर लंबी सोहना से संपकी- नांगली तक सड़क का सुधार और चौड़ीकरण किया जाएगा. इसके अलावा, 4 किलोमीटर लंबी गढ़ी बाजिदपुर से स्कूल तक सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा. इन सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण से लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और उनका सफर आरामदायक व सुरक्षित हो जाएगा.

शहर के 3 सड़क मार्गों की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम अलॉट कर दिया गया है. इस साल के आखिर तक इस योजना को पूरा कर लिया जाएगा. सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण से लोगों को राहत पहुंचेगी और उन्हें आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा- चरणदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, PWD

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.