हरियाणा के दिव्यांग तैराक सुरेंद्र ने अरब सागर में दिखाया जलवा, 36 किमी लंबी रेस में जीता गोल्ड मेडल

फतेहाबाद | हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. यहां फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां निवासी दिव्यांग तैराक खिलाड़ी सुरेंद्र ढाका ने मुंबई के समुद्र में आयोजित हुई 36 किलोमीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है. इस दौड़ में शामिल होने वाले वह हरियाणा से एकमात्र प्रतिभागी थे.

Surendar Dhaka Tairak

बता दें कि सुरेंद्र ढाका दोनों पैरों से दिव्यांग है. इसके बावजूद भी, वह तैराकी में नेशनल और इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में कई बार पदक विजेता रहे हैं. इस प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की थी और मुख्यमंत्री ने उनके जज्बे और हौसले की सराहना करते हुए उनकी जीत की उम्मीद की थी.

हरियाणा के दिव्यांग ने दिखाया जलवा

सुरेंद्र ढाका ने बताया कि इस दौड़ का आयोजन 9 फरवरी को अरब सागर में हुआ था. मुंबई में धरमतर जेट्टी से गेटवे ऑफ इंडिया तक 36 किलोमीटर की चैनल स्विम को उन्होंने तैरकर पार किया. इस दौड़ को पूरा करने में उन्हें 9.40 घंटे का समय लगा.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

निरंतर परिश्रम सफलता की कुंजी

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की स्विमिंग फेडरेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा, गुजरात व मुंबई सहित 5 राज्यों के तैराकों ने भाग लिया था. सुरेंद्र ढाका ने बताया कि अब उनका टारगेट 2028 में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेकर देश के लिए पदक जीतना रहेगा. इसके लिए वो और भी ज्यादा मेहनत करेंगे.

यदि आप सच्ची लगन और मेहनत से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं तो एक दिन सफलता आपके कदम अवश्य चूमती है. उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों का बहाना बनाकर कभी अपनी मंजिल से पीछे नहीं हटना चाहिए. निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.