गैजेट डेस्क, Jio Festive Offer | अगर आप भी देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहक है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. कंपनी की तरफ से अपने मोबाइल यूजर्स के लिए 450 रुपये का एक नया फेस्टिवल ऑफर प्लान पेश किया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसे खास तौर पर त्योहारों को ध्यान में रखकर ही डिजाइन किया गया है.
Jio के इस प्लान के चर्चे
वैसे तो रिलायंस जियो के पास कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. आप माइजियो ऐप पर जाकर भी उसे बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं. 450 रुपये वाले प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो इस प्लान में यूजर्स को पूरे 36 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. उन्हें हर दिन 2GB हाई स्पीड डाटा प्रोवाइड किया जाता है. इस प्रकार इस पूरे प्लान में उन्हें कुल मिलाकर 72 जीबी डाटा मिलता है, डाटा यूजर्स के लिए यह प्लान एकदम बेस्ट चॉइस साबित होने वाला है. डाटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 केबीपीएस रह जाती है. इस प्लान की खास बात इसमें मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट है.
450 रुपये में इतना सब
जैसा की आपको पता है कि आजकल स्मार्टफोन एक मिनी टीवी में कन्वर्ट हो चुका है. 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को गूगल gemini प्रो का 18 महीना तक फ्री सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है. कंपनी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत 35 हजार 100 रुपए है हालांकि इसके लिए जरूरी है कि यूजर पूरे ऑफर पीरियड में 349 या उससे अधिक कीमत वाले अनलिमिटेड 5G प्लान का लगातार यूज कर रहा हो, तभी उन्हें इसका लाभ मिलने वाला है.
इस प्लान में यूजर्स को कई सारे OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन भी एकदम फ्री मिलता है जिससे उनके एंटरटेनमेंट में किसी प्रकार की कोई भी कमी नहीं रहेगी. कंपनी की तरफ से JioAICloud पर 50GB मुफ्त स्टोरेज और तीन महीने का JioHotstar Mobile/ TV सब्सक्रिप्शन मिलता है जो शर्तों और रिचार्ज की कंटिन्यूटी पर आधारित है.
