कुरुक्षेत्र पशु मेले में मारवाड़ी नुकरे घोड़े ‘काका’ ने लुटी महफिल, कीमत जानकर होगी हैरानी

कुरुक्षेत्र | हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित हुएं तीन दिवसीय राष्ट्रीय पशु मेला आयोजित किया गया जिसमें हरियाणा ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के किसान अपने- अपने उन्नत नस्ल के पशुओं को लेकर पहुंचे. इसी कड़ी में पंजाब के पशुपालक सन्नी भी नुकरे नस्ल के घोड़े को लेकर पहुंचे थे जो मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ था.

Horse Kaka

कुरुक्षेत्र में ‘काका’ ने लुटी महफिल

पशु मेले में पहुंचे काका नाम के इस घोड़े की कीमत 5 करोड़ रुपए आंकी गई है. सिर से लेकर पांव तक एकदम सफ़ेद यह घोड़ा दिखने में बहुत खूबसूरत लग रहा था. इस घोड़े की उम्र मात्र 4 साल हैं. इसने अभी तक 21 प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और सभी में पहला स्थान हासिल किया है. काका नाम का यह घोड़ा चैंपियन परिवार का चैंपियन पुत्र है.

मालिक सन्नी ने बताया कि काका घोड़ा चैंपियनों का चैंपियन हैं और लगातार जीतने की आदत ने इसे और खास बना दिया है. इस घोड़े की कीमत 5 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है, जिसे सुनकर पशु मेले में पहुंचे अन्य पशुपालक हैरान हो रहे थे. कुरूक्षेत्र पशु मेले में भी काका ने अपनी कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने बताया कि मारवाड़ी नुकरे नस्ल के घोड़े की पतली गर्दन लंबी और एकदम सीधी होती है. उन्होंने बताया कि लंबाई में परफेक्ट, सुम (पैर) व पूंछ का साइज मोटा और चेहरे की खूबसूरती ही घोड़े को चैंपियन बनाती है. इसी तरह के परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले घोड़े प्रतियोगिताओं में विजेता बनते हैं.

घोड़े की खुराक?

सन्नी ने बताया कि उन्हें घोड़े पालने का बहुत शौक है और 2007 से घोड़ों की प्रतियोगिताओं में भाग ले रहा है. वह घोड़े की फीड खुद तैयार करते हैं. वो फीड बनाने का व्यापार करते हैं. काका घोड़े के पिता का नाम किंग और माता का नाम नाज है. उन्होंने भी बहुत सारी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया है. वो इसे खुराक में चना, बादाम, सेब, देशी घी, गाजर सहित कई अन्य पौष्टिक चीजें देते हैं. वो अपने परिवार के सदस्य की तरह इसकी देखभाल करते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.