कुरूक्षेत्र मेले में बिल्लू की ‘सुंदरा’ भैंस ने जमाई धाक, पहले ट्रैक्टर अब जीती बुलेट मोटरसाइकिल

कुरूक्षेत्र | हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित हुएं तीन दिवसीय राष्ट्रीय पशु डेयरी मेले में प्रदेश के अलग- अलग हिस्सों से पहुंचे पशुओं का जलवा देखने को मिला. इस दौरान करीब 49 कैटेगरी में मुकाबलों का आयोजन हुआ जिसमें अंबाला के रविन्द्र उर्फ बिल्लू की मुर्रा नस्ल की भैंस ने सबसे ज्यादा 29 लीटर दूध देकर प्रथम स्थान हासिल किया.

Sundra Bhains

सबसे ज्यादा दूध देकर जीता बुलेट

कुरूक्षेत्र में आयोजित हुएं इस पशु मेले में हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब, UP, राजस्थान और दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों के किसान अपने- अपने उन्नत नस्ल के पशुओं गाय, भैंस, झोटा, सांड और घोड़े लेकर पहुंचे थे.

आयोजक समिति के महासचिव ने बताया कि अंबाला जिले के साहा क्षेत्र के रहने वाले पशुपालक बिल्लू की मुर्रा नस्ल की भैंस यहां विजेता बनी है और उसके मालिक को इनाम में बुलेट मोटरसाइकिल मिली है. इस भैंस ने सबसे ज्यादा 29.600 किलोग्राम दूध दिया है.

कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

बिल्लू ने बताया कि वो ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है लेकिन अपने डेयरी फार्म के काम से दूर-दूर तक पहचान बना ली है. उन्हें बचपन से ही पशुपालन का शौक रहा है. उन्होंने इस भैंस को करीब एक साल पहले 51.30 लाख रुपए में खरीदा था. भैंस की बहुत सारी खूबियों को देखते हुए उन्होंने पशु मेले में भाग लेना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़े -  चौकोर या रैक्टेंगुलर टुकड़ों में क्यों बंटी होती है चॉकलेट, जानें इसके पीछे छिपे गजब के साइंस की कहानी

उन्होंने बताया कि मुर्रा नस्ल की इस ‘सुंदरा’ नाम की भैंस ने दिसंबर 2025 में दो प्रतियोगिताओं में विजेता बनने का गौरव हासिल किया. एक प्रतियोगिता में ट्रैक्टर इनाम में जीता जबकि दूसरी प्रतियोगिता में 2 लाख रुपए की धनराशि जीती. अब कुरूक्षेत्र में हुए पशु मेले में इस भैंस ने बुलेट मोटरसाइकिल जीतकर वारे-न्यारे कर दिए हैं.

मेले में सुंदरा सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी. मेले में पहुंचे लोग उनकी भैंस के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे थे. उन्होंने अन्य किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि वे खेती के साथ-साथ पशुपालन व्यवसाय करें ताकि अतिरिक्त आमदनी होती रहें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.