गुरुग्राम जिले के इन गांवों के लिए खुशखबरी, शहर से जोड़ने वाली सड़कें होगी चकाचक

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले से वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा गांवों को शहर से जोड़ने वाली 28 किलोमीटर लंबी 3 सड़कों का निर्माण कार्य 18 करोड़ रुपए की लागत राशि से पूरा किया जाएगा. इस साल के आखिर तक इस योजना को पूरा कर लिया जाएगा. इसके लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

Sadak Road

गुरुग्राम में इन सड़कों का होगा कायाकल्प

6.54 करोड़ रुपए से रिठौज से धूमसपुर वाया नयागांव तक 10 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. इसी तरह अभयपुर, लोहटकी, खेरला और दमदमा (दमदमा से रिठौज तक) को जोड़ने वाली सड़कों का जीर्णोद्धार और चौड़ीकरण किया जाएगा. इन सड़कों के निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी. सीएम नायब सैनी ने पिछले साल जुलाई में इन प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया था.

शहर का सफर बनेगा आसान

3.60 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च कर उल्लावास और बहरामपुर होते हुए 4.75 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा. इन सड़कों पर शहरी विकास के चलते ट्रैफिक दबाव बहुत ज्यादा बढ़ चुका है. खासकर दमदमा सड़क मार्ग पर आवासीय कालोनियों विकसित हो चुकी है, जिससे सड़कों पर पहले के मुकाबले वाहनों की संख्या बढ़ चुकी है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

PWD के एक अधिकारी ने बताया कि इन सड़कों के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण से ग्रामीण इलाकों में आवागमन आसान बनेगा. लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी. इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य दैनिक आवश्यकताओं तक पहुंच आसान होगी, जिससे विकास रफ्तार पकड़ेगा.

गांवों को जोड़ने वाली 3 मुख्य सड़क मार्गों के निर्माण के लिए एजेंसियों को ठेका जारी कर निर्माण कार्य को हरी झंडी दिखा दी गई है. इस साल के आखिर तक इनका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित न हो- चरणजीत सिंह, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, PWD

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.