सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में इसी साल होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है. जिला उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम के कुल 22 वार्डों के लिए आरक्षण ड्रा प्रकिया को पूरा किया गया. इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम अधिकारियों और पूर्व पार्षदों की मौजूदगी में ड्रा प्रकिया को सम्पन्न किया गया.
सोनीपत में जनरल श्रेणी के लिए आरक्षित वार्ड
नगर निगम के वार्ड नंबर एक, तीन, चार, पांच, सात, आठ, 12, 13, 14, 15, 16, 19, 20, 21 और 22 को जनरल श्रेणी के लिए आरक्षित रखा गया है. इनमें से वार्ड नंबर 5, 12, 14 और 21 को जनरल श्रेणी की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है.
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड
नगर निगम के कुल 22 वार्डों में से 4 वार्ड दो, नौ, 17 और 18 को अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किया गया है. इनमें से वार्ड नंबर- 9 और 18 अनुसूचित जातियों की महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है.
पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड
डीसी सुशील सारवान ने बताया कि वार्ड नंबर- 6 को पिछड़ा वर्ग A की महिला सदस्य, वार्ड नंबर- 10 पिछड़ा वर्ग A के सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है. वहीं, वार्ड नंबर- 11 को पिछड़ा वर्ग B की महिला सदस्य के लिए आरक्षित किया गया है. इससे पिछड़ा वर्ग B की महिलाओं को नगर निगम में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा.
