हरियाणा में अब लाडो को मिलेंगे 1100 रुपए, 1 हजार रुपए की होगी FD; सैनी सरकार का बड़ा बदलाव

चंडीगढ़ | हरियाणा में पंडित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है. बता दें कि प्रदेश सरकार ने इस योजना में एक नया बदलाव कर दिया है. चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अब राज्य की पात्र लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने 2,100 रुपए नहीं बल्कि 1,100 रुपए आएंगे. यह नई व्यवस्था फरवरी महीने से इस योजना में लागू हो जाएगी.

Haryana Lado Laxmi Yojana

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 2,100 रुपए की धनराशि में से 1 हजार रुपए की धनराशि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आवर्ती जमा (RD) या सावधि जमा (FD) अकाउंट में जमा की जाएगी.

उन्होंने बताया कि यह कदम महिलाओं के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए उठाया गया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि किसी दुर्भाग्यवश स्थिति में लाभार्थी महिला की मृत्यु हो जाती है तो यह पूरी राशि उसके नॉमिनी को तुरंत जारी कर दी जाएगी.

तीसरी किस्त हुई जारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाई गई लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की 8,63,918 महिलाओं के बैंक खातों में 181 करोड़ रुपए की तीसरी किस्त जारी कर दी गई है. आज की राशि को मिलाकर तीन किस्तों में कुल 441 करोड़ रुपए की धनराशि इस योजना के तहत जारी हो चुकी है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

इन्हें भी मिलेगा लाभ

वहीं, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जो बच्चे कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा में 80% अंक प्राप्त करते हैं, उनकी माताओं को भी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा. इसके अलावा कुपोषण की श्रेणी से अपने बच्चों को बाहर निकालने वाली माताओं को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.