शादी के 24 साल बाद बेटे का जन्म, बुआ ने कहा नाम रखेंगे दिलखुश; 9 बहनों को मिला इकलौता भाई

जींद | हरियाणा के जींद जिले में एक दंपती का बेटे की चाह का इंतजार खत्म हुआ है. बता दें कि जींद में एक महिला ने 9 बेटियों के बाद बेटे को जन्म दिया है. सभी परिजन भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि अबकी बार बेटा हो, ताकि 9 बहनों को भाई मिल सके. बेटा होने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. बुआ ने कहा कि बेटे के जन्म से दिल खुश है, इसीलिए इसका नाम दिलखुश रहेंगे.

Dilkhush Jind

परिवार के लोगों के कथन

उचाना कलां के रहने वाले सुरेंद्र ने बताया कि वह मजदूरी करता है. उसकी पहले 9 बेटियां है और उसके भाई की भी 3 बेटियां है. शादी के 24 साल बाद भगवान ने हमें बेटे की खुशी दी है. सभी बेटे की कामना करते थे, अब सब की प्रार्थना भगवान ने स्वीकार कर ली है. उसने बताया कि उनकी 2 बेटियों की शादी पिछली साल नवंबर में हुई थी और उसकी अन्य बेटियों की उम्र 3 से 21 साल के बीच है.

बुआ वीना ने कहा कि बेटे के जन्म से पूरे परिवार में बेहद खुशी है. ऐसे लग रहा है जैसे पूरी दुनिया की खुशियां हमें मिल गई हो. भगवान ने हमें बेटा देकर दिल खुश कर दिया है इसीलिए इसका नाम हम दिलखुश रखेंगे. वहीं, बहन कल्पना ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि 22 साल बाद उनके घर में नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है.

यह भी पढ़े -  चौकोर या रैक्टेंगुलर टुकड़ों में क्यों बंटी होती है चॉकलेट, जानें इसके पीछे छिपे गजब के साइंस की कहानी

बीपी बढ़ने से मुश्किलें बढ़ी

परिवार की एक सदस्य ने कहा कि डिलीवरी सही हुई है. बेटे की खबर सुनकर खुशी के मारे मेरे पांव कांपने लगे. ऐसी खुशी भगवान सबको दे. हालांकि डिलीवरी के दौरान बीपी बढ़ गया था, जिससे थोड़ी मुश्किलें हुई थी क्योंकि उनके पहले 9 डिलीवरी हो चुकी थी. धीरे – धीरे बीपी नॉर्मल हुआ और उसने लड़के को जन्म दिया. अब मां और बेटा दोनो स्वस्थ है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.