ज्योतिष | सूर्य को ग्रहो का राजा कहा जाता है. इसकी चाल का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. जल्द ही सूर्य का गोचर मीन राशि में होगा. वही, मीन राशि को गुरु ग्रह का स्वामित्व प्राप्त है जिसमें पहले से ही शनिदेव विराजमान है. एक लंबे समय के बाद शनि और सूर्य देव मीन राशि में एक साथ नजर आने वाले हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पिता और पुत्र के संयोग को बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता. इस दौरान सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ने वाला है, परंतु कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले है.
इन 3 राशियों पर बरसेंगी सूर्य और शनि की कृपा
धनु राशि: 30 सालों के बाद शनि और सूर्य का संगम गुरु की राशि मीन में होने जा रहा है, ऐसे में इस राशि के जातकों को अच्छा खासा लाभ मिलेगा. बिजनेस या नौकरी में भी आपको सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, आपके परिवार में खुशियां बनी रहेगी. लाइफ पार्टनर के साथ चली आ रही परेशानिया भी अब समाप्त होने वाली है. जल्द ही आप काम के सिलसिले में बाहर भी जा सकते हैं.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि और सूर्य का संगम काफी अच्छा रहने वाला है. कई जरूरी टास्क आपको मिल सकते हैं, आप इसे काफी अच्छे तरीके से पूरा करने वाले हैं. परिवार पक्ष से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, कई क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा.
मीन राशि: 30 सालों के बाद शनि और सूर्य का संगम गुरु की इस राशि में होने जा रहा है, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी. आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे, अब आपके सभी काम पूरे होने वाले हैं. जल्द ही आपको कई क्षेत्रों में सफलता मिलने वाली है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
