ज्योतिष | साल 2026 का फरवरी महीना ज्योतिष के लिहाज से काफी खास होने वाला है. इस दौरान आपको कोई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करते हुए दिखाई देंगे. इनका प्रभाव भी कई राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. खास बात यह है कि फरवरी महीने में सूर्य अपनी स्थिति 3 बार परिवर्तन करने वाले हैं जो काफी कम ही देखने को मिलता है. सूर्य की इस स्थिति में बदलाव की वजह से कुछ राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
फरवरी में सूर्य करेंगे चाल में बदलाव
फरवरी महीने की शुरुआत में ही सूर्य श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. इसके बाद वह शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे और 19 फरवरी को एक बार फिर से शतभिक्षा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य की यह बदलती चाल कुछ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी साबित होती हुई दिखाई दे रही है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि सूर्य की इस चाल में बदलाव से किन भाग्यशाली राशियों को लाभ मिलने वाला है.
शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय
मेष राशि: फरवरी 2026 में सूर्य की बदलती चाल इस राशि के जातकों के जीवन में कई सारे बदलाव लेकर आएगी. कार्य क्षेत्र में भी अब आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है, लंबे समय से जो आप प्रयास कर रहे थे उसमें आपको सफलता मिलेगी. वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम की तारीफ करेंगे, कुछ लोगों के लिए नौकरी बदलने के भी योग बन रहे हैं. आप अपनों के साथ समय व्यतीत करने वाले हैं. इस महीने आपकी कोई पुरानी इच्छा या लक्ष्य पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है जिससे आपका आत्मविश्वास भी तेजी से बढ़ेगा
वृषभ राशि: सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी खास रहने वाला है, अब आप अपने फैसले पहले से काफी बेहतरीन तरीके से लेने वाले हैं. जिन योजनाओ पर पहले काम रुका हुआ था अब उन पर फिर से काम शुरू हो सकता है. आपको माता-पिता का भी भरपूर सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना काफी खास रहेगा, अब आप स्वयं को पहले से आत्मविश्वास भरा महसूस करने वाले हैं. पुराने विवाद समाप्त हो जाएंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. आप खुद को पहले से ज्यादा मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करने वाले हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना सीखने और आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके लेकर आएगा. विद्यार्थियों और युवाओं में भी एकाग्रता बढ़ाने वाली है. जल्द ही आप कोई नई स्किल सीख सकते हैं. परिवार के साथ भी आपके रिश्ते काफी मजबूत होते हुए दिखाई दे रहे है. जल्द ही सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की लोकप्रियता और भी तेजी से बढ़ाने वाली है.
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहता हुआ दिखाई दे रहा है, भाई बहन के साथ भी आपके रिश्ते काफी मजबूत होंगे. पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा, यह महीना आपके व्यक्तिगत विकास और आर्थिक मजबूती दोनों के लिए काफी खास होता हुआ दिखाई दे रहा है. सभी आपके काम की तारीफ करने वाले हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
