30 सालों के बाद शनि का गुरु की राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों की चमकी किस्मत

ज्योतिष | शनि देव (Shani Dev) को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. शनि देव व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. ऐसा भी नहीं है कि शनि देव सभी राशि के जातकों को अशुभ प्रभाव देते हैं. जिन राशि के जातको पर शनि मेहरबान होते हैं, उन्हें रंक से राजा बनने में ज्यादा समय नहीं लगता है. लगभग 30 वर्षों के बाद शनि ने गुरु की राशि मीन में प्रवेश किया है और साल 2027 में जून महीने तक वह इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं.

Shani Dev 1

शनि देव करेंगे चाल में बदलाव

ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति होगी और इसका प्रभाव भी सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा. इस समय शनि गुरु की राशि में में विराजमान है. जुलाई महीने में इसी राशि में वक्री हो जाएंगे, शनि के उल्टी चाल चलने की वजह से एक भाव पीछे का फल भी जातकों को मिलने वाला है. शनि के वक्री होने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

मेष राशि: शनि का वक्री चाल चलना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. इसके साथ ही शनि साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहे है ऐसे में करियर के क्षेत्र में इन्हें विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां भी अब एक-एक करके समाप्त हो जाएंगी. साथ ही आपको बेकार के खर्चों से भी छुटकारा मिल जाएगा, लंबे समय से कार्य स्थल में जितनी भी परेशानियां थी अब वह समाप्त हो जाएगी. आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने वाला है, कुल मिलाकर कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों का उच्च शिक्षा पाने का सपना अब पूरा होने वाला है, सभी आपके काम की तारीफ करेंगे. व्यापार योग के साथ आपके रिश्ते काफी मजबूत होंगे. आपको कई बेहतरीन अवसर मिलेंगे, लंबे समय से जितनी भी परेशानियां चल रही थी अब अब वह समाप्त हो जाएगी. जल्द ही, आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं. अध्यात्म की और भी आपका झुकाव बढ़ने वाला है.

मकर राशि: शनि इस राशि के तीसरे भाव में वक्री होने जा रहे है वहीं दूसरे भाव में राहु विराजमान रहेंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शनि का चाल में बदलाव करना काफी मिला- जुला साबित होने वाला है, करियर के क्षेत्र में आपको कई बेहतरीन परिणाम मिलेंगे. नई नौकरी के भी अवसर मिल रहे हैं, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.