Airtel यूजर्स की लगी लॉटरी, फ्री में मिलेगा Adobe एक्सेस प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन

गैजेट डेस्क, Airtel New Plan | अगर आप भी एयरटेल के यूजर्स है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. एयरटेल की तरफ से अपने कंज्यूमर्स के लिए बड़ा ऐलान किया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी की तरफ से Adobe के साथ पार्टनरशिप की गई है, जिसके तहत यूजर्स को फ्री सर्विस का लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

AIRTEL

Airtel का नया सब्सक्रिप्शन

एयरटेल की तरफ से की गई नई पार्टनरशिप के जरिए कंपनी Adobe एक्सप्रेस प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है. यह सब्सक्रिप्शन पूरे 1 साल के लिए वैलिड होने वाला है. यह कोई पहला सब्सक्रिप्शन नहीं है. एयरटेल अपने प्लान के साथ और भी कई बेहतरीन ऑफर्स पेश कर चुकी है. इससे पहले भी कंपनी की तरफ से 1 साल का Perplexity प्रो सब्सक्रिप्शन फ्री देना शुरू किया गया था. कुछ प्लान के साथ ही कंपनी गूगल वन का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करती है.

इस प्रकार मिलेगा लाभ

एयरटेल की तरफ से दिए जा रहे इस नए सब्सक्रिप्शन की वैल्यू 4 हजार रुपये है जिसे आप एयरटेल थैंक्स एप से आसानी से एक्टिव कर सकते हैं. इसके लिए आपको क्रेडिट कार्ड डिटेल भी इंटर नहीं करनी है. इस ऑफर का बेनिफिट आप 29 जनवरी 2026 से लेकर 28 फरवरी 2027 तक उठा सकते हैं. सबसे पहले आपको अपने फोन में एयरटेल थैंक्स एप को इंस्टॉल कर लेना है. आपको होम पेज पर ही इस कार्ड का ऑप्शन दिखाई दे जाएगा, अब आपको उसे पर क्लिक करना है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.