हरियाणा के इस शहर में आयोजित होगी सब जूनियर नेशनल खो- खो चैंपियनशिप, 24 राज्यों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

कुरुक्षेत्र | हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक बड़े खेल मेले का आयोजन होने जा रहा है. बता दें कि यहां थीम पार्क में 31 जनवरी से पांच दिवसीय 35वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप आयोजित होने जा रही है. इससे पहले साल 2012 में खो- खो चैंपियनशिप आयोजित हुई थी.

Kho kho

अब एक बड़े अंतराल के बाद खो- खो खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है और उन्हें अपना दमखम दिखाने का अवसर मिल रहा है.

हरियाणा में होगा आयोजित

इस चैंपियनशिप में 24 राज्यों के करीब 1500 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे. इस चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर हरियाणा स्पोर्ट्स खो- खो एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जवाहर यादव कल कुरुक्षेत्र पहुंचे थे जहां उन्होंने खिलाड़ियों के ठहरने, खाने- पीने और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

ओलंपिक में शामिल करने का लक्ष्य: यादव

खो- खो एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जवाहर यादव ने बताया कि इस टूर्नामेंट का आगाज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे. जबकि अलग- अलग दिनों में टूर्नामेंट की शान बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण बेदी और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला शिरकत करेंगे. उन्होंने बताया कि खो- खो खेल को ओलंपिक गेम्स 2030 में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए मजबूत पैरवी की जाएगी.

यह भी पढ़े -  एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में झज्जर के सुमित ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड मेडल, ऐसा करने वाले देश के पहले पहलवान

हरियाणा का लोकप्रिय खेल

जवाहर यादव ने बताया कि खो- खो हरियाणा का काफी लोकप्रिय खेल है और इसे खेलने के लिए ज्यादा खर्च उठाने की जरूरत नहीं होती है. एक गरीब घर का बच्चा भी खेल सकता है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ओलंपिक 2030 में खो- खो खेल हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाएगा और इस खेल में हमारे खिलाड़ी मेडल जीतकर तिरंगे का मान- सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे. इस टूर्नामेंट में U-14 लड़के और लड़कियों की टीमें भाग लेंगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.