हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 114 करोड़ से बदलेगी खेल मैदानों की तस्वीर

चंडीगढ़ | हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी और राहत भरी खबर सामने आई है. सूबे की नायब सैनी सरकार द्वारा खेल सुविधाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है जिसके तहत राज्य के 44 खेल मैदानों और स्टेडियमों के सुधार के लिए लगभग 114 करोड़ के बजट को मंजूरी दे दी हैं. इस बात की जानकारी खेल मंत्री गौरव गौतम लघु सचिवालय में आयोजित जिला परिषद् एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान दी.

Stadium Photo

हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी

उन्होंने बताया कि खेल स्टेडियमों और मैदानों के रख- रखाव और उपयोगिता को बढ़ाने के लिए सभी जिला उपायुक्तों को आदेश दे दिए गए है. उन्होंने कहा कि आने वाले बजट में खेलों के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध कराने की उम्मीद है. उन्होंने बताया है सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है. खेलों से संबंधित अनियमित्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: चंडीगढ़ के इन इलाकों से ट्रैफिक जाम की होगी छुट्टी, 300 करोड़ से बनेगा नया फ्लाईओवर

खिलाड़ियों का बढ़ेगा मनोबल

खिलाड़ियों और कोचों का कहना है कि बजट में खेल से संबंधित सुविधाएं बढ़ाने का प्रावधान होना चाहिए. यदि बजट में खेल सुविधाएं बढ़ाई जाएगी, तो राज्य में खेल स्तर को ऊंचाईयों तक ले जाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले खिलाड़ियों के लिए खेल साम्रगी उपलब्धता कराई जानी चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि खेल साम्रगी न होने के कारण बच्चों की प्रैक्टिस प्रभावित होती है.

सरकार राज्य, जिला और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं का खर्चा स्वयं उठाए. इससे प्रतिभाशाली खिलाड़ी बिना किसी परेशानी के प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.