खुशखबरी: गुरुग्राम शहर की इस सड़क पर रफ्तार भरेगी गाडियां, 242 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड रोड

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क मार्ग को एलिवेटेड बनाया जाएगा. नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए 242 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार कर गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) को सौंप दिया है.

Elevated Road

इस एलिवेटेड रोड का निर्माण NHAI द्वारा किया जाएगा जबकि लागत राशि GMDA द्वारा वहन की जाएगी. ऐसे में अब जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू होने की उम्मीद जगी है क्योंकि इसके लिए अलग से टेंडर नही लगाया जाएगा.

गुरुग्राम में बनेगा एलिवेटेड रोड

पिछले कई सालों से 2.2 किलोमीटर लंबे हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक के हिस्से को एलिवेटेड बनाने की मांग उठाई जा रही थी. इस सड़क मार्ग पर एक तरफ सेक्टर-37 का इंडस्ट्रियल एरिया जिसमें लाखों लोग काम करते हैं. वहीं, नजदीक ही सेक्टर- 34, कादीपुर एवं बसई इंडस्ट्रियल एरिया पड़ता है. सेक्टर- 10, सेक्टर- 10A सहित कई कॉलोनियों इस सड़क मार्ग के किनारे स्थित है जिनमें लाखों की आबादी रहती है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: 12 जून से फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच फ्री हो जाएगा सफर, टोल वसूली कंपनी का खत्म हो रहा करार

यही नहीं यह सड़क गुरुग्राम- पटौदी- रेवाड़ी हाइवे का भी हिस्सा हैं. ऐसे में रेवाड़ी तक जाने वाले लोग इस सड़क मार्ग से गुजरते हैं. जिसके चलते यहां अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है.

रोज के ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

खासकर पीक आवर्स के दौरान 2.2 लंबे इस हिस्से को पार करने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है. यहां 4- 5 जगहों पर क्रॉसिंग पड़ती है जहां से लोग इस साइड से उस साइड आवागमन करते रहते हैं. इससे भी ट्रैफिक जाम और ज्यादा बढ़ जाता है. इसलिए यहां एलिवेटेड रोड के निर्माण की सबसे ज्यादा जरूरत हो रही थी. NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए फंड जारी होते ही जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा क्योंकि पहले से ही बहुत तैयारियां कर रखी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.